बरेली में नए साल के जश्न में होटलों, रिसॉर्ट्स और अन्य आयोजन स्थलों पर संगीत की धुन पर युवा देर रात तक थिरके। घड़ी की सुइयों के एकाकार होते ही आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया।
बरेली में नए साल का जादू शहरवासियों के सिर चढ़कर बोला। होटलों, रिसॉर्ट्स और अन्य आयोजन स्थलों पर युवा शाम से ही संगीत की धुन पर थिरकते रहे। सुरमई शाम कब मध्य रात्रि में तब्दील हो गई, पता ही न चला। मध्य रात्रि में घड़ी ने जैसे ही 12 बजाए, नए साल के जश्न का धमाल शुरू हो गया। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो उठा।
विज्ञापन
2 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर और हाथ मिलाकर नए साल की बधाई दी। सोशल मीडिया पर नए साल के बधाई संदेश भेजते रहे।
विज्ञापन
3 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
शहर के होटल निर्वाना, रमाडा, रेडिसन सहित अन्य स्थानों पर शाम को ही महफिल सज गई और नये साल का जश्न शुरू हो गया।
4 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया, महफिल भी जवां होती रही। फिल्मी गानों पर लोग जमकर झूमे। जैसे ही रात के 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा।
विज्ञापन
5 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष का आगाज होते ही जश्न शबाब पर पहुंच गया। दिन में बुके भी खूब बिके। नए साल के स्वागत में फूल भी बिछे नजर आए।
विज्ञापन
6 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर नए वर्ष का स्वागत आर्ट ऑफ लिविंग ने गुरु पूजा, गुरु पादम, सत्संग से किया। इस दौरान भजनों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
7 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
गिरजाघरों में मध्य रात्रि में प्रार्थना सभाएं आयोजित कर नव वर्ष का स्वागत किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
8 of 9
New Year 2025 Celebration
- फोटो : अमर उजाला
नए साल को यादगार बनाने के लिए रेस्त्रां देर रात तक युवाओं की भीड़ से गुलजार रहे। युवाओं ने अपने दोस्तों संग खूब मस्ती की।