फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी: नबी के इस्तकबाल में सज गया बरेली शहर, रोशन हुईं राहें... सजावट देखते रह जाएंगे आप

Mon, 16 Sep 2024 12:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
Eid Milad un Nabi 2024 - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए-विलादत पर सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरे शहर में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी के इस रंग में रंगा हुआ है। ईद मिलादुन्नबी पर शहर की सजावट देखते ही बन रही है। गली-गली में सजावट की गई है। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर में रौनक छाई रही। जगह- जगह नबी का परचम लहरा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
श्यामगंज से मालियों की पुलिया तक की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगी झालरें, बल्ब, ट्यूबलाइटें सड़कों और गलियों को रोशन कर रही हैं। कहीं पन्नी की झालर की छत है तो कहीं गुफा नुमा सजावट की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
ईद मिलादुन्नबी पर की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
श्यामगंज समेत शहर की तमामत सड़कों पर भव्य सजावट की गई है। रातभर लोग शहर में टहलकर इस नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करते रहे।

4 of 5
सैलानी में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में सोमवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी की भी तैयारी है। यह जुलूस कोहाड़ापीर से अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल की ओर से शाम पांच बजे से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद मिलादुन्नबी पर की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
अंजुमन के सदर शान रजा ने बताया कि यह जुलूस आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की कयादत और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की सदारत में निकाला जाएगा। निगरानी अंजुमन के सदर असिफ मियां की रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें