फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेश हत्याकांड: दम तोड़ने से पहले प्रेमी ने ऐसे बचाई प्रेमिका की जान, कमरे में इस हाल में मिली युवती

Wed, 29 May 2024 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
नागेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में मंगलवार तड़के प्रेमिका से मिलने पहुंचे गांव के ही युवक नागेश (19) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रेमिका के घरवालों ने वारदात को अंजाम दिया। घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर युवती को भी बेरहमी से पीटा। वह युवक के साथ युवती को भी मारना चाहते थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के हाथ-पैर बंधे मिले। अगर लहूलुहान अवस्था में नागेश डायल 112 को कॉल नहीं करता तो आक्रोशित परिजन युवती की भी जान ले लेते। ग्रामीण घटना को ऑनर किलिंग की तरह मान रहे हैं। 

नागेश के कॉल करने के करीब 20 मिनट के बाद डायल-112 के सिपाही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवक को घर से बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो शायद लड़की के परिजनों दोनों को मार देते। मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि अलसुबह हो-हल्ला मचा था, जिसके बाद पास पड़ोसियों को इस बात की जानकारी हुई। घटना के बाद तीन बार सीओ मौका मुआयना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बताते हैं कि युवती के परिजन मूलरूप से खीरी टाउन के रहने वाले हैं, लेकिन करीब दस साल पहले लड़की परिजनों के साथ यहां ननिहाल मिर्जापुर में रहने आ गई थी। तभी गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। कई वर्षों तक मामला दोनों के बीच रहा, लेकिन लगातार मिलना जुलना बढ़ने के चलते गांव में दोनों के प्यार की चर्चाएं होने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रामीणों से जानकारी करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक लड़की पक्ष के लोग मौके की तलाश में थे। मंगलवार सुबह जब नागेश प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे घर में ही दबोच लिया था। उसे लाठी-डंडों से पीटा। धारदार हथियार से प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। लड़का-लड़की एक ही जाति के थे, लेकिन लड़की के परिजन प्रेम प्रसंग से नाराज थे। 19 वर्षीय नागेश के घर से 50 मीटर की दूरी पर लड़की का घर है। 

4 of 5
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्ष आपस में हैं रिश्तेदार 
ग्रामीण बताते हैं कि नागेश व लड़की पक्ष के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। रिश्तेदारी होने के चलते लड़की के घर पर लड़के का आना जाना भी रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा, जब दोनों मिलते न हों, लेकिन दोनों का मिलन जुलना लड़की पक्ष के लोगों को नागवार गुजर रहा था। परिजनों ने कई बार लड़की को समझाया, लेकिन इसका भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जल्द होना था युवक का ऑपरेशन 
नागेश के छोटे भाई कपिल ने बताया कि नागेश का करीब छह महीने पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था। एकाध दिन के भीतर डॉक्टरों ने दोबारा उसे बुलाया था। बताते हैं कि नागेश का एक और ऑपरेशन होना था, घटना के बाद नागेश से परिजन सदमे में हैं, जबकि पुलिस फरार लड़की पक्ष के लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के पिता की ओर से लड़की के पिता, दो भाइयों और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें