फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति: निरंतर पढ़ाई कर बने मेधावी, मेडल पाकर खिले चेहरे, एक हजार टॉपर्स हुए सम्मानित

Wed, 29 May 2024 09:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 11
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
मेडल, प्रशस्तिपत्र... मेधावियों की मेहनत का परिणाम हैं। इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहें, जिससे आसानी से मंजिल तक पहुंच सकें। अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में ये बातें मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहीं। इस समारोह में यूपी बोर्ड के जिले के 109 विद्यालयों के एक हजार मेधावी सम्मानित हुए। साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित किए गए।

मुख्य अतिथि ने कहा किसी भी काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर किसी विषय को लेकर दबाव न बनाने की अपील की। आईजी ने कहा कि, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर प्रदान करें। ये उम्र बनने और बिगड़ने की होती है। इसलिए बच्चे अपनी संगत भी अच्छी रखें। ऐसे साथियों को चुनें जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। 

विज्ञापन

2 of 11
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नौवीं से स्नातक तक मन लगाकर पढ़ाई करें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। हो सके तो इससे दूर रहें। किसी भी स्ट्रीम से मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पहले सत्र में फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन मुकेश गुप्ता व अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 11
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
आज सम्मानित होंगे सीबीएसई के मेधावी
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बुधवार को सीबीएसई और सीआईएससीई के मेधावियों को दो सत्रों में सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित होंगे।

4 of 11
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
अभिभावक और शिक्षक हुए गौरवान्वित
समारोह में पहले दिन मेडल और प्रशस्तिपत्र पाकर जहां मेधावी उत्साहित थे, वहीं अभिभावक और शिक्षक भी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित दिखे। इस दौरान मेधावी अपने शिक्षकों और माता-पिता के साथ सेल्फी लेते नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 11
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसपी दक्षिणी शिवराज मानुष पारीक, एसपी यातायात - फोटो : अमर उजाला
पहले सत्र में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक, विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे व तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि एसपी यातायात शिवराज रहे। प्रेरणास्रोत वचनों से शुरुआत डॉ. हेमंत यादव ने की और संचालन वीके मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

6 of 11
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
दूसरों को न करें कॉपी, ऑरिजनल बनें
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने 12वीं से लेकर आईपीएस बनने तक के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आपको जो भी मुकाम हासिल करना है, उसके लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। प्रेरणास्रोत बाहर तलाशने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने माता-पिता, शिक्षक आदि से भी प्रेरणा ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 11
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
मानुष पारीक ने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी कक्षा में अच्छे दोस्त बनाएं। जिम्मेदार बनें और जो भी काम मिले, उसमें 100 प्रतिशत देने का प्रयास करें। किसी दूसरे को कॉपी नहीं करें, ऑरिजनल बनें। कोई भी मंजिल कठिन नहीं है। मन में बस दृढ़ निश्चय होना चाहिए। मेधावियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने की जरूरत है।

8 of 11
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को रखें फिट
एसपी यातायात शिवराज ने 12वीं उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों से आईआईटी, नीट, सीयूईटी परीक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी 10वीं नौकरी है। इससे पहले कई प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं, जिनके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया। विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को फिट रखें। शिवराज ने कहा कि जिस दिशा में कॅरिअर बनाना है, उसके लिए अभी से शुरुआत करें। बुनियाद मजबूत होगी तो राह में आने वाली बाधाएं भी मंजिल को पाने से रोक नहीं पाएंगी। लक्ष्य बड़ा रखें, उसके लिए प्रयास भी करें। उन्होंने मेधावियों को साइबर सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया। कहा कि, पढ़ाई हमेशा जारी रखिए। इससे आप निरंतर सीखते रहेंगे। भविष्य एआई और रोबिटिक्स का है। इसलिए खुद को अपडेट रखें।

9 of 11
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे - फोटो : अमर उजाला
स्ट्रीम मायने नहीं रखती
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे ने कहा कि सफलता के लिए तीन चीजों का होना बहुत जरूरी है। ईमानदारी, समयबद्धता और अनुशासन। विद्यार्थी सुबह पढ़ाई करें, इससे सीखने की क्षमता बढ़ती है। पढ़ाई की कोई स्ट्रीम मायने नहीं रखती, बल्कि मायने यह रखता है कि आप किस दिशा में ऊर्जा लगा रहे हैं। ज्ञान के बराबर पृथ्वी पर कोई भी चीज नहीं है। विद्यार्थी शिक्षकों की सहायता से कठिन से कठिन मुकाम हासिल कर सकते हैं।

10 of 11
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
इनका रहा सहयोग
मुख्य सहयोगी : फ्यूचर कॉलेज। विशेष सहयोगी : इंडियन ऑयल व गट्टूमल फार्मेसी। ऑटोमोबाइल सहयोगी : श्रीबांके बिहारी हीरो व पुष्पा टीवीएस। बेवरेजिंग सहयोगी : कोका कोला।
विज्ञापन

11 of 11
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
नॉलेज सहयोगी
राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आरबीएमआई ग्रुप, एनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, खंडेलवाल कॉलेज, ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट, उत्कर्ष स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, परमार्थ एडुवर्सिटी, वरदान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कृतिका ग्रुप ऑफ कॉलेज, जेपीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, संकल्प विद्या अकादमी, एडु मंत्रा, नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सर्वोत्तम इंस्टीट्यूट, महेंद्र गायत्री ग्रुप ऑफ कॉलेज, एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज, दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग, आईएमएस कोचिंग, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, ओमेगा क्लासेस, मिश्रा मैथ्स क्लासेस आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें