फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पहन दिया धोखा: पेठा कारोबारी से बन गया फर्जी पुलिसवाला, इसलिए महिला सिपाहियों को बनाता था निशाना

Wed, 04 Sep 2024 11:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिसकर्मियों से संबंध बनाकर उनकी कमाई पर ऐश करने वाला राजन वर्मा बेहद शातिर है। वह लखीमपुर खीरी में पेठे की फैक्टरी चलाता था। सिपाही की नौकरी लगवाने के नाम पर कथित पुलिसकर्मी के हाथ पांच लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद उसने खुद को पुलिसवाला ही मान लिया और महिला पुलिसकर्मियों को फंसाने का खेल शुरू कर दिया। बरेली जिले में तैनात एक महिला सिपाही को भी उसने झांसे में लिया। पीड़ित सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी राजन - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में राजन ने पुलिस को बताया कि वह अयोध्या में पेठे की सप्लाई करता था। वहीं उसकी मुलाकात सुनील गुप्ता से हुई। सुनील खुद को एसओजी का सिपाही बताता था। राजन को पुलिसवालों का अंदाज भा गया। इसी का फायदा उठाकर सुनील ने उसे पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पांच लाख रुपये झटक लिए। 
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
राजन सुनील के साथ रहने लगा। दो-तीन महीने सुनील गुप्ता ने उसके खाते में वेतन के रूप में खुद रुपये डाले, फिर रुपये देना बंद कर दिया। राजन ने अधिकारियों से शिकायत की तो सुनील ने कुछ रुपये लौटा दिए।

4 of 8
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
खुद को पुलिस वाला बताकर की शादी, महिला सिपाही छोड़ गई
सुनील गुप्ता के साथ रहने के दौरान राजन की कई पुलिसवालों से दोस्ती हो गई और वह उन्हीं की तरह रहन-सहन सीख गया। कोतवाल डीके शर्मा के मुताबिक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए राजन ने एक सजातीय महिला आरक्षी से शादी भी की थी। जब महिला सिपाही को उसके 8वीं पास और बेरोजगार होने का पता चला तो उसने दूरी बना ली।
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
वर्मा सरनेम की सिपाहियों पर डालता था डोरे
राजन उप्र पुलिस की बेवसाइट खोलना सीख गया था। इसके जरिये वह वर्मा सरनेम वाली अविवाहित महिला सिपाहियों के नाम-पते छांटकर उनसे दोस्ती करता था। कई महिला सिपाहियों से दोस्ती, शादी का झांसा और कुछ मामलों में शादी करके राजन ने उनका यौन शोषण किया और उनकी कमाई पर ऐश करने लगा।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
चार मुकदमे पहले से दर्ज, पांच ने दुष्कर्म के आरोप लगाए
राजन के खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने व श्रावस्ती जिले के भिनगा थाने में एक-एक तो लखीमपुर खीरी के मितौली थाने में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। हालांकि, ये मुकदमे धोखाधड़ी आदि धाराओं में हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इनमें से कुछ में महिला सिपाही वादी हैं, जिनसे राजन ठगी कर चुका है। 
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल डीके शर्मा ने यह भी बताया कि ऐसी पांच महिला पुलिसकर्मी अभी तक जानकारी में आ चुकी हैं, जिनको भरोसे में लेकर राजन ने संबंध बनाए और फिर उनसे रुपये व माल समेटकर उन्हें धोखा दे दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस की गिरफ्त में राजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिसकर्मियों ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि, राजन के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड व अन्य सूत्रों से पता लगा है कि ऐसी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कम से कम 12 होगी। संभव है कि इस कार्रवाई के बाद दूसरी महिला सिपाही भी शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें