फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: छावनी के फूलों ने लूटी महफिल... जीते 48 पुरस्कार; अंतिम दिन पुष्प प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग

Mon, 24 Feb 2025 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: तीन दिन तक चली पुष्प प्रदर्शनी में शहर की विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने सालों से सहेजे गए रंग-बिरंगे फूलों को सजाया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। शाम को पुरस्कार वितरित किए गए। 
विज्ञापन
1 of 11
Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सुंदर, आकर्षक और सुगंधित फूलों से सजी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में अंतिम दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। रंग बिरंगे फूल देख लोग फोटो खिंचवाने से खुद को नहीं रोक पाए। शाम को पुरस्कार वितरण में कैंट बोर्ड ने 48 श्रेणियों में पदक जीते। सुंदर पुष्पों से सजी प्रदर्शनी को देखने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में बहुत ही सुंदर फूल सजे हैं। शहर में ऐसे आयोजन बहुत कम होते हैं। सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचती रही। वहीं किड्स जोन में भी पूरे दिन बच्चों की भीड़ रही। रंग-बिरंगे गुब्बारों से बच्चे खेलते रहे।
विज्ञापन

2 of 11
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में बहुत ही सुंदर पुष्प लाए गए हैं। इन फूलों ने तीन दिन में शहर के लोगों का मनमोह लिया है। यहां कई असाधारण वैरायटी के पौधे और पुष्प रखे गए हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत ही मेहनत से तैयार किए है।

विज्ञापन

3 of 11
Amar Ujala flower show - फोटो : अमर उजाला
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि अमर उजाला की ओर से हर वर्ष बहुत ही सुंदर प्रदर्शनी लगाई जाती है। शहर भर के लोग यहां आकर अपने पुष्पों को प्रस्तुत करते हैं। बरेली वासियों के लिए यह बहुत ही सुखद क्षण होता है। इसे देखकर दुखी चेहरों पर भी मुस्कान आ जाती है। 
 

4 of 11
Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि यहां पर सुंदर फूलों से सजी प्रदर्शनी लगाई गई है है। वर्षों पुराने बोन्जाई के पौधे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाए गए हैं। सालों की मेहनत के बाद यह पौधे तैयार किए गए हैं। प्रदर्शनी के लिए सभी को बधाई। 
विज्ञापन

5 of 11
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि अमर उजाला की ओर से लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी बहुत ही आकर्षक रूप से सजाई गई है। कम जगह में इतने फूलों को एक साथ देखना सुखद रहा। कई असाधारण वैरायटी के फूल भी यहां लगाए गए हैं।



 
विज्ञापन

6 of 11
Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यह रविवार बेहद खूबसूरत है। दोपहर में यहां आना बहुत ही सुंदर अनुभव रहा। फूलों की तमाम वैरायटी यहां देखने को मिली हैं। इतनी वैरायटी कम ही देखने को मिलती हैं। हर वर्ष ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन होते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 11
Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
इनको चुना गया विजेता
डीआरएम इज्जतनगर, डीएम आवास, बरेली क्लब, बीबीएल स्कूल, जीआरएम समूह, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, आईवीआरआई, जाट रेजीमेंट, क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, आईजी कार्यालय, मॉडर्न ज्वैलर्स, एमजेपीआरयू, बरेली कॉलेज, डॉ. ममता सिंह, बीएल एग्रो, केसीएमटी, रितु जैन, हर्ष बिल्ला, फ्लावर नर्सरी, राकेश कुमार, केशव गुप्ता, नीरज मैसी, मो. कैफ, आदित्य सिंह, आरिफ हुसैन, सीओ ऑफिस, विवाह, रितु जैन, डॉ. शोभना टंडन, निकिता अग्रवाल।
 

तीन दिन तक चली पुष्प प्रदर्शनी में शहर की विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने सालों से सहेजे गए रंग-बिरंगे फूलों को सजाया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इसके बाद बारी आई विजेताओं के चयन की। रविवार की शाम निर्णायक मंडल ने इसका परिणाम घोषित किया। शाम को शहर के गण्यमान्य लोग पहुंचे। 

9 of 11
पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते निर्णायक मंडल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. आलोक खरे, डॉ. संजय कुमार गर्ग, डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने कहा, इस बार पिछले वर्ष से अधिक पुष्प प्रदर्शनी में आए हैं। मौसम अनुकूल होने के चलते पुष्प तीन दिन बाद भी खिले रहे। 
 

10 of 11
Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महापौर उमेश गौतम पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन मंच पर पहुंचीं। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के पहले, दूसरे व तीसरे विजेता की घोषणा की। इसमें पहला पुरस्कार बरेली छावनी परिषद को मिला। उन्होंने अलग-अलग श्रेणी में 48 पुरस्कार जीते। दूसरा पुरस्कार जेएलए बरेली ने 19 श्रेणियों में और तीसरा गंगाशील ग्रुप ऑफ नर्सिंग ने 11 श्रेणियों में जीता।
विज्ञापन

11 of 11
Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
इनकी रही मौजूदगी
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, उद्यमी अजय शुक्ला, कारोबारी पवन सक्सेना, चिकित्सक डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी, केंद्र प्रमुख दूरदर्शन विनय वर्मा, सीईओ छावनी बोर्ड रविंद्र, प्रोफेसर बरेली कालेज डाॅ. राजेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें