फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Judge Jyotsana Rai: सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें, पड़ोसी बोले- रात में किसी से फोन पर हुआ था झगड़ा और...

Sun, 04 Feb 2024 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

Civil Judge Jyotsna Rai News: बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इससे हालात आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, ज्योत्सना की मौत से हर कोई स्तब्ध है।  
विज्ञापन
1 of 8
Female judge suicide - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में शनिवार सुबह सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक जज के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के बारे में कोई भी अधिकारिक रूप से बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन कुछ अधिकारियों का कहना है कि महिला जज ने अपना सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है।

 
विज्ञापन

2 of 8
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
इसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। वह काफी तनाव महसूस कर रहीं हैं। उनका सुसाइड नोट परिवार वालों के भी गले नहीं उतर रहा है। न्यायालय से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर जज किस परेशानी से जूझ रहीं थीं, उन्हें क्या दिक्कत थी। उन्होंने कभी परिवार वालों या अपने साथियों से इसका जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन

3 of 8
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात 11 बजे तक मोबाइल पर करती रहीं थी बात
पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक महिला जज ज्योत्सना राय किसी से मोबाइल पर बात करती रहीं थीं। जिस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहीं थीं, उस वक्त उनके आवास से काफी तेज आवाजें आ रहीं थीं। लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा था कि उनकी किसी से मोबाइल पर बहसबाजी चल रही थी। आवाज से लग रहा था कि वह काफी गुस्से में थीं।

 

4 of 8
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
पेशकार को बुलाकर चेक कराया सुसाइड नोट 
महिला जज के कमरे मिले सुसाइड नोट के बाद एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने उनके पेशकार को मौके पर बुलाया था। उन्हें सुसाइड नोट दिखाया गया और महिला जज के हस्ताक्षर दिखाए। पेशकार ने महिला जज की ही लिखावट और हस्ताक्षर बताए। बताया जा रहा है कि मौके से मिला सुसाइड नोट फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। उसकी जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 8
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- ‘मजबूत थी मेरी बेटी, नहीं कर सकती आत्महत्या’
सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिली महिला जज के पिता अशोक कुमार राय का कहना है कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति इतना कमजोर नहीं है और न ही उनकी बेटी कमजोर थी। वह बहुत मजबूत थी और किसी भी कीमत पर आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या हुई है। देर शाम उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रात आठ बजे महिला जज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

6 of 8
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
ये लिखा था सुसाइड नोट में
सूत्रों के मुताबिक महिला जज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सुबह उठकर एक ही जैसी दिनचर्या में लगने से वह ऊब सी गई हैं। वह जो कर रही हैं उसके लिए कोई दोषी नहीं है। उन्होंने अपनी मौत के बाद उनके खरगोशों का ध्यान रखने के लिए भी लिखा। साथ ही अपना अंतिम संस्कार सरयू नदी किनारे करने के लिए भी लिखा।
 
विज्ञापन

7 of 8
जज के सरकारी आवास के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सरकारी आवास में मिला था शव, जांच में जुटी पुलिस
मृतका पहले अयोध्या जिले में थी, वर्तमान में वह बदायूं जिले में तैनात थी। शनिवार सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव उनके ही सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना मिलने पर बदांयू जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

8 of 8
जज के सरकारी आवास में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में शनिवार सुबह सिविल बार के नजदीक सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी सुबह काम करने आवास पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। उन्हें कई बार कॉल भी की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पर आसपास रह रहे जज और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा तोड़ा और उनके परिवार वालों को सूचना दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके माता-पिता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें