फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ईद का जश्न: ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ अदा की नमाज, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ

Mon, 31 Mar 2025 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में ईद उल फितर की नमाज जिले के 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की गई। त्योहार के चलते पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। 
विज्ञापन
1 of 8
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में सोमवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में अदा कराई गई। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया और अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। जिलेभर में 1529 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदें शामिल हैं। त्योहार के चलते पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली कॉलेज में सीएम योगी की जनसभा कल, 932 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
 
विज्ञापन

2 of 8
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में ईदगाह भर गया। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां ने सुबह 10:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद मिलने-जुलने, मुबारकबाद देने व दावतों का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन

3 of 8
रजा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में भी पढ़ी गई नमाज
ईद के मौके पर शहर की तमाम छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। खासतौर से दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा जिलेभर के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती मोहम्मद अहसन रजा ख़ान कादरी ने ईद के मौके पर मुबारकबाद पेश की।
 

4 of 8
सपा नेताओं ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला
ईद के मौके पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रमजान के महीने भर के रोजे और इबादत के बाद खुशियों, भाईचारे और एकता का संदेश लेकर यह पवित्र ईद का त्योहार आता है। समाजवादी पार्टी इस अवसर पर सभी नागरिकों को बधाई देती है।
विज्ञापन

5 of 8
सपा नेताओं ने दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला
सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि ईद समाज में सौहार्द को बढ़ावा देती है। यह समाज के बीच प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश लेकर आती है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने ईद की बधाई दी। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि एकता और भाईचारे की सीख देने वाले ईद जैसे त्योहार ही समाज में एकता और समरसता को बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
आंवला के ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आंवला में 123 जगहों पर नमाज अदा की गई। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, हाफिजगंज, क्योलड़िया, अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, सिरौली, शाही, फरीदपुर, भुता और फतेहगंज पश्चिमी में भी ईद उल फितर का जश्न धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
शीशगढ़ के ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शीशगढ़ में बहेड़ी बस अड्डे के समीप स्थित ईदगाह में नमाज के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली के लिए दुआ की गई। यहां इमाम मसरूर अहमद सल्फी ने लोगों को नमाज अदा कराई। मीरगंज के ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। 
विज्ञापन

8 of 8
बहेड़ी ईदगाह के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ईद पर सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार से ही जिले भर में धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ईद के दिन सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। शहर में थानों के अलावा पुलिस लाइन से तीन अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें