डीजे की आवाज से टूटकर गिरा प्लास्टर
- फोटो : अमर उजाला
सेहत पर भारी पड़ सकती है डीजे की तेज आवाज
जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक सामान्य अवस्था में मनुष्य अधिकतम 45 डेसिबल तक आवाज सुनता है। 80 डेसिबल से ज्यादा की ध्वनि लगातार सुनने से हार्ट अटैक हो सकता है। जान भी जा सकती है। वेसोकन्सट्रिक्शन होने से मस्तिष्क की नसों पर दबाव पड़ता है। तेज सिर दर्द के साथ ही ब्रेन हैमरेज होने की आशंका रहती है। इसमें भी जान जाने का जोखिम होता है। सुनने की क्षमता कम होने की आशंका रहती है। इसके अलावा चिड़चिड़ापन, आक्रामकता, नींद न आना व अन्य समस्याएं हो सकती हैं।