फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष का अलग ही कारोबार: होटल पहुंच खुलवाए कमरों के दरवाजे, फिर शुरू की वसूली; देखें Video

Fri, 22 Nov 2024 09:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होटल स्वामी की तहरीर पर विशाल ठाकुर, करन पटेल, तेजेंद्र कुमार, बबलू को नामजद करते हुए तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
1 of 5
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में ओयो होटल में पहुंचकर युवतियों के हाथ पकड़कर कमरों से खींचने वाले विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर होटल में पहुंचकर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

2 of 5
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
कबूलपुरा निवासी धर्मेंद्र का पटेल चौक पर ओयो नाम से एक होटल है। होटल स्वामी का आरोप है कि विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर कुछ लोगों के साथ गुरुवार होटल में पहुंच गए। वहां पर मौजूद लोगों की आईडी चेक करने लगे। साथ ही मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसके बाद कमरों में जाकर वहां पर रुकी हुई युवतियों को हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगे। साथ ही बनाई गई वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए एक युवक और होटल स्वामी से रुपये की मांग शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 5
लड़की को बाहर निकालता विशाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होटल स्वामी की तहरीर पर विशाल ठाकुर, करन पटेल, तेजेंद्र कुमार, बबलू को नामजद करते हुए तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही विशाल ठाकुर, करन पटेल और अमित पिप्पल को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

4 of 5
युवक को कमरे से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
एक माह पहले एक मकान में भी घुस गया था विशाल
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर युवाओं के साथ मिलकर एक माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मकान में घुस गया था। यहां पर भी कुछ प्रेमी युगल मिले थे। तब भी काफी हंगामा हुआ था। मकान में घुसने से एक दिन पहले वह एक होटल में भी पहुंचा था और वहां पर भी तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमरा खुलवाकर आधार कार्ड जांचते संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
युवतियों को हाथ पकड़कर खींचते हुए समय वीडियो हुआ वायरल
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर जब लोगों के साथ होटल में घुसा तो युवतियों के हाथ पकड़कर कमरे से खींचने लगा। इस प्रकरण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने उस वीडियो को देखने के बाद ही यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें