फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी। मुठभेड़ में गोली लगने से रोहतक के काहनी का रहने वाला रविंद्र और इंडियन कॉलोनी गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों बागपत निवासी नकुल और विजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 12
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गाजियाबाद में दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली संयुक्त टीम को बरेली पुलिस ने ही पर्याप्त साक्ष्य सौंप दिए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नाम-पते से लेकर मौजूदा मोबाइल नंबर तक शूटरों को ट्रेस करने के काम आए। दरअसल शूटरों की ए टीम फ्लॉप होने पर बी टीम (मुख्य शूटरों) ने मोर्चा संभाला।
इस वारदात के पीछे गैंग का था यह मकसद
गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग की तमन्ना दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बहाने यूपी में भी अपना वर्चस्व कायम कर दहशत व रंगदारी के धंधे को विस्तार देने की थी। अफसरों की मानें तो इसी सिलसिले में गैंग ने सुनियोजित योजना बनाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
2 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
प्लान के तहत टीम ए में बागपत निवासी शूटर नकुल व विजय भेजे गए। दोनों 11 सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे जगदीश चंद्र पाटनी की गली में घुसे। गलतफहमी में ये पाटनी के घर से सौ मीटर आगे चले गए। वहां पीछे बैठे नकुल ने पिस्टल से एक फायर किया। तुरंत ही दोनों वापस हो लिए।
विज्ञापन
3 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ये जब शहर से निकल रहे थे तो टीम बी (मुख्य शूटर) रविंद्र और अरुण शहर में घुस रहे थे। इससे पहले चारों की अपने विदेश व अन्य प्रदेशों में बैठे आकाओं से बात हो चुकी थी। सभी का ध्यान इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर था जहां कहीं भी दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मेसेज नहीं दिखा।
4 of 12
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
...इसलिए दोबारा दिशा पाटनी के घर पर की गई फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक गिरोह ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि खुद पाटनी परिवार को भी फायरिंग का पता नहीं लगा। ये फायर हवाई था, इसलिए कोई निशान भी नहीं मिला। ऐसे में गिरोह की यह टीम मेसेज देने में विफल रही कि ऐसी घटना की गई।
विज्ञापन
5 of 12
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
तब तय किया गया कि रविंद्र व अरुण की टीम ये काम करेगी। 12 सितंबर को तड़के 3.33 बजे रविंद्र ने जिगाना पिस्टल से पाटनी के घर के छज्जे को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गिरोह का मकसद पूरा हुआ और मीडिया में मामला सुर्खियां बनने के बाद गिरोह ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ले ली।
विज्ञापन
6 of 12
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविंद्र और अरुण ढेर
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने बुधवार शाम को ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
7 of 12
रोहिता गोदारा और खुशबू पाटनी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि 12 सितंबर को बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में चार बदमाशों के नाम सामने आए थे। फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी। मुठभेड़ में गोली लगने से रोहतक के काहनी का रहने वाला रविंद्र और इंडियन कॉलोनी गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथियों बागपत निवासी नकुल और विजय की तलाश की जा रही है।
8 of 12
दिशा के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश कैमरे में हुए कैद
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दो पुलिसकर्मी और यूपी एसटीएफ के दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है।
9 of 12
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
12 सितंबर को अभिनेत्री के घर पर हुई थी फायरिंग
बरेली में बाइक सवार बदमाशों ने 12 सितंबर को तड़के करीब पौने चार बजे दिशा पाटनी के घर पर करीब नौ राउंड फायरिंग की थी। हमले के बाद गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। गिरोह ने इसे अभिनेत्री की बहन खुशबू पाटनी की ओर से कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया था।
10 of 12
शूटर के पास मिलीं विदेशी पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया। इससे अभिनेत्री के घर गोली चलाने वाले शूटरों की पहचान हुई।
11 of 12
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
दो फरार बदमाश भी पुलिस के रडार पर
एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने जिन दो शूटरों को मार गिराया, वह एक-एक लाख के इनामी थे। इनके अलावा पहले दिन फायरिंग करने वाले दो अन्य शूटरों पर भी एडीजी के स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम है, पुलिस उनके पीछे है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दूसरे दिन 12 सितंबर की सुबह सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर हरियाणा के रोहतक के गांव वाहनी निवासी रविंद्र था तो अपाचे बाइक चलाने वाला सोनीपत के इंडियन बस्ती गोदाना रोड निवासी अरुण।
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के निशान
- फोटो : अमर उजाला
इन दोनों को संयुक्त टीम ने मार गिराया है। पहले दिन 11 सितंबर की सुबह सुपर स्पलेंडर बाइक से आए बागपत के लोहड्डा गांव निवासी नकुल ने फायरिंग की, जबकि बाइक को बागपत के ही वाजिदपुर निवासी विजय तोमर चला रहा था। एसएसपी ने दो दिन बाद ही इन्हें ट्रेस कर इनके नाम विवेचना में खोल दिए थे। उनके स्तर से चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। डीआईजी ने इन चारों पर पचास हजार का इनाम घोषित किया और फिर एडीजी के स्तर से चारों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोेषित किया गया। टीम ने नकुल व विजय को भी ट्रेस कर लिया है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।