फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में 10 सितंबर को ही आ गए थे चार शूटर, होटलों में ठहरे; एनकाउंटर के बाद चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 18 Sep 2025 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को फायरिंग करने वाले शूटर दो दिन पहले ही शहर में आ गए थे। इनके साथ दो और बदमाश थे, जिन्होंने 11 सितंबर को फायरिंग की थी। ये चारों शहर के दो होटलों में रुके थे। एसएसपी ने वारदात के दो दिन बाद भी चारों शूटरों की कुंडली निकलवा ली थी। 
विज्ञापन
1 of 7
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में दो शूटरों की मुठभेड़ में मौत के बाद चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब बरेली पुलिस की पड़ताल से पता लगा है कि चारों शूटर दस सितंबर को ही शहर में आ गए थे। इनमें मुख्य शूटर रविंद्र पुराने रोडवेज के पास तो बाकी तीनों बरेली जंक्शन के पास होटल में रुके थे। चारों ने पहले रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को होटलों में लगाई फर्जी आईडी से आठ बदमाशों के होने का प्रमाण मिला, फिर पता लगा कि चार ही लोग अलग नाम व पहचान के साथ ठहरे थे। 

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला: लाल जूतों ने ट्रेस कराया हेकड़ रविंद्र...हर समय खुला रखा चेहरा, यहां की चूक
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी रविंद्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने अपनी टीम लगाकर घटना के दो दिन बाद ही संबंधित होटल की सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली। इसके अलावा रास्तों के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास आ गई। करीब ढाई हजार सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पुलिस ने चिन्हित कर लिया कि बदमाश कौन थे और कहां से आए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
होटल में जाता आरोपी रविंद्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
कई फुटेज में बेखौफ टहल रहे चार बदमाश बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी मौजूदा लोकेशन ट्रेस करने का काम एसटीएफ ने किया। इसके बाद यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में शूटर रविंद्र और अरुण को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बागपत जिले के दोनों बदमाश अभी फरार हैं, पुलिस उनको ट्रेस कर रही है।

4 of 7
दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई - फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई 
गाजियाबाद में मुठभेड़ में दो बदमाशों के मारे जाने के बाद चौपुला के पास स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा व्यवस्था बुधवार की रात पुलिस की ओर से और कड़ी कर दी गई। घर और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील नजर आया। कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लग गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब
11 सितंबर को इन शूटरों ने की थी फायरिंग 
एसएसपी ने बताया कि पहले दिन 11 सितंबर की सुबह सुपर स्पलेंडर बाइक से आए बागपत के लोहड्डा गांव निवासी नकुल ने फायरिंग की, जबकि बाइक को बागपत के ही वाजिदपुर निवासी विजय तोमर चला रहा था। एसएसपी ने दो दिन बाद ही इन्हें ट्रेस कर इनके नाम विवेचना में खोल दिए थे। पुलिस टीम ने नकुल व विजय को भी ट्रेस कर लिया है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला - फोटो : वीडियो ग्रैब

12 सितंबर को नौ राउंड की गई थी फायरिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए थे। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया था। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गाजियाबाद में हुई मुठभेड़ में मारे गए दो शूटर - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग के वक्त ये लोग घर पर थे मौजूद
फायरिंग के दौरान दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। एसएसपी ने वारदात के राजफाश के लिए एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की गई थी। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी थी। बुधवार शाम गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो शूटर मारे गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें