फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे छात्र लगा था रविंद्र, कम बोला और खुद किया अपना काम', जहां ठहरे शूटर वहां के कर्मी ने खोले कई राज

Fri, 19 Sep 2025 11:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हमला करने के आरोपी चारों शूटर 10 सितंबर को ही शहर में आ गए थे। इनमें सरगना रविंद्र पुराने बस अड्डे के पास तो बाकी तीन जंक्शन के पास होटलों में रुके थे। इन्होंने दिनभर रेकी की थी। पुलिस दो अन्य शूटरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 13
होटल का कर्मचारी अमन और सीटीवीवी में कैद शूटर - फोटो : अमर उजाला
दोनों होटलों में रुकने वाले चारों शूटरों की जानकारी व इनमें से दो की एनकाउंटर में मौत की जानकारी से होटल स्टाफ सन्न है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने होटलों का जायजा लिया तो पता लगा कि प्रबंधन से लेकर कर्मचारी तक सकते में हैं।
विज्ञापन

2 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिगं का मामला - फोटो : अमर उजाला
प्रीत पैलेस होटल में मुख्य शूटर रविंद्र को पानी व तौलिया देने वाला कर्मचारी अमन दूसरे दिन भी घबराहट में दिखा। प्रबंधक के कहने पर उसने हमारी टीम को होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर नौ दिखाया, जिसमें रविंद्र करीब 24 घंटे रुका था। अमन ने बताया कि उन दिनों शहर में प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से काफी अभ्यर्थी आए थे। उसने रविंद्र को अभ्यर्थी ही समझा। वह बेहद शांत और सीधा लग रहा था। वह करीब बीस मिनट तक रिसेप्शन पर रहा और रुकने की वजह (रेस्ट) विश्राम लिखवाया।
विज्ञापन

3 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
अमन में उसको इस बात के लिए टोका
बताया कि रविंद्र कई बार निकलकर बाहर गया। बाहर से ही वह खाना और केले आदि लाया। उसके बार-बार आने-जाने पर अमन ने उसे टोका भी कि आपको परेशानी हो रही है तो बता दीजिए। वह सब लाकर दे देगा। हालांकि, रविंद्र ने मुस्कराकर टाल दिया था। पुलिस के मुताबिक रात में कमरे पर लौटे रविंद्र ने नशा भी किया था। नशे की वजह से वह लॉक नहीं खोल पा रहा था, तब स्टाफ ने उसकी मदद की थी।

4 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं हिंद गेस्ट हाउस के संचालक शाहिद भी परेशान से दिखे। बताया कि उन्हें पता नहीं था कि रुकने वाले कौन हैं? सभी ने अपने चेहरे से मिलते हुए फोटो की आईडी दी तो वह कमरा देने से मना न कर सके। हालांकि, तीन दिन बाद से ही पुलिस की जाने कितनी टीमें उनसे पूछताछ कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

सारी तिकड़म के बाद भी शूटर इस गलती पर खा गए मात
शातिर शूटरों ने अपने बचाव के लिए काफी तिकड़म लगाई, लेकिन तकनीक और नए आरोपी विजय की नादानी से मात खा गए। इन्होंने अपने आधार कार्ड में कहीं नाम, कहीं पता तो कहीं आधार नंबर में मामूली हेरफेर किया था। इससे शुरू में पुलिस को शूटरों की संख्या आठ लगी जो बाद में दुरुस्त कर ली गई।

विज्ञापन

6 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

मुख्य शूटर रविंद्र ने प्रीत पैलेस होटल में सागर नाम की आईडी लगाई। हालांकि, इस पर फोटो उसी का लगा था, लेकिन आधार नंबर मिसमैच था। हिंद गेस्ट हाउस में तीनों शूटर अरुण, नकुल व विजय ने निशांत शर्मा, रामनिवास व अमित नाम की आईडी का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

7 of 13
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में वारदात के बाद इन्हें ट्रेस करती पुलिस दोनों होटलों में पहुंची तो सही व फर्जी आईडी से आठ बदमाशों के होने का प्रमाण मिला। ऐसे में पुलिस उलझ गई। किसी का नाम, किसी के पिता का नाम, किसी का पता और किसी के आधार कार्ड के नंबर बदले हुए थे।

8 of 13
रोहित गोदारा - फोटो : अमर उजाला

ऐसे पुलिस को मिला पहला सुराग
तब पहला सुराग विजय की नादानी से मिला। आधार की फोटोकॉपी न होने पर उसने अपने मोबाइल से स्क्रीन शॉट लेकर होटल कर्मी के नंबर पर भेजा था। पुलिस ने कर्मचारी का मोबाइल चेक किया तो साथ में विजय का मौजूदा मोबाइल नंबर भी मिल गया। इसके सहारे उसकी पहचान कर ली गई। 

9 of 13
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

बाकी आरोपियों की होटल के रिसेप्शन पर मिली फुटेज से पता लगा कि वह नाम-पता बताते वक्त अपना मोबाइल बार-बार देख रहे थे। शायद फर्जी नाम-पता उन्हें सही से याद नहीं था। तब पुलिस ने आईडीपीआर से डाटा लेकर व विजय के सही नंबर पर दूसरे लोगों की कॉल ट्रेस करके आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी हासिल कर ली।

10 of 13
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले आ गए थे चारों शूटर
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हमला करने के आरोपी चारों शूटर 10 सितंबर को ही शहर में आ गए थे। इनमें सरगना रविंद्र पुराने बस अड्डे के पास तो बाकी तीन जंक्शन के पास होटलों में रुके थे। इन्होंने दिनभर रेकी की थी। पुलिस दो अन्य शूटरों की तलाश कर रही है।

11 of 13
शूटर के पास मिलीं विदेशी पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद बाकी दो आरोपी दिल्ली पुलिस व यूपी एसटीएफ के रडार पर हैं। बरेली पुलिस की पड़ताल में पता लगा है कि चारों शूटर दो बाइकों से 10 सितंबर को ही बरेली आ गए थे। उस दिन स्पलेंडर बाइक सुबह 6:48 बजे झुमका चौराहे पर दिखी। फिर सुबह 7:15 बजे जंक्शन रोड के हिंद गेस्ट हाउस में तीन शूटरों ने एंट्री की। इनमें अरुण के साथ विजय तोमर व नकुल शामिल थे। यह होटल दिशा पाटनी के घर से महज आधा किमी दूर है।

12 of 13
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर - फोटो : अमर उजाला
सुबह रविंद्र ने होटल में एंट्री की
इसी दिन सुबह 9:48 बजे रविंद्र ने पुराने बस अड्डे से सटे प्रीत पैलेस होटल में एंट्री की। उसने यहां सागर के नाम से आईडी दी। ये होटल पाटनी के घर से एक किमी के दायरे में है। दोनों ही होटलों में ये लोग बंद होकर नहीं रहे। 
विज्ञापन

13 of 13
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला
वे बाहर निकले और तौलिया व सिगरेट जैसी चीजें खरीदीं। रविंद्र का चेहरा पूरे समय खुला रहा। होटल की सीढि़यों पर कर्मचारी से तौलिया लेते भी वह कैद हुआ। यही फुटेज पुलिस के काम आई। अगले दिन करीब 11 बजे दोनों होटलों के कमरों से शूटरों ने चेकआउट किया था।

 संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें