फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diksha Death Case: 'बहुत मेधावी और मृदु व्यवहार वाली लड़की थी डॉ. दीक्षा, मौत से पड़ोसी भी हैरान

Fri, 14 Jun 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई डॉ. दीक्षा तिवारी की मौत खबर से यहां बरेली में सुरेश शर्मा नगर कॉलोनी निवासी उनके पड़ोसी भी हैरान हैं। किसी को भी यह विश्वास नहीं हो रहा कि दीक्षा अब नहीं रही। दीक्षा की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग कानपुर चले गए हैं।

डॉ. दीक्षा तिवारी के पिता प्रदीप तिवारी प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी हैं। इनका परिवार सुरेश शर्मा नगर के फेज-2 में चंद्रशेखर पार्क के पास बने आवास में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही प्रदीप तिवारी समेत पूरा परिवार कानपुर रवाना हो गया। बृहस्पतिवार को घर में दीक्षा की दादी ही मौजूद थीं। 
विज्ञापन

2 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
मुख्य भवन में ताला लगा था। आस-पड़ोस की महिलाएं ही इनके घर की लॉबी में बैठी थीं। उन्होंने कहा कि, हम लोगों को घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। परिवार के लोग ही बताएंगे। दीक्षा के बारे में पूछने पर बताया कि वह बहुत मेधावी और मृदु व्यवहार वाली लड़की थी। वह लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब वह इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

3 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पिता को देर रात तीन बजे दी सूचना
पिता प्रदीप तिवारी ने बताया कि बुधवार रात करीब तीन बजे स्वरूपनगर पुलिस ने उन्हें बेटी की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे लोग बरेली से निकल पड़े और गुरुवार सुबह कानपुर पहुंच गए। बेटी के शव को देख परिजन अपने आंसू नहीं रोक सके।

 

4 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
दिल की मरीज दादी को नहीं दी दीक्षा की मौत की खबर
रिश्तेदारों ने बताया कि डॉ. दीक्षा के बाबा मेजर रघुवीर तिवारी की हाल में मौत हुई है। वहीं दादी सावित्री दिल की मरीज हैं। दीक्षा की मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। परिवार के लोग मोहल्ले वालों के भरोसे सावित्री को छोड़कर गए हैं। उनका कहना था कि दीक्षा को उसकी दादी बहुत पसंद करती थी। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। वहीं दिल्ली में शिक्षक चाचा सुदीप व तरुण भी दीक्षा की मौत की खबर सुनकर परिवार संग बरेली के लिए निकल लिए हैं।


 
विज्ञापन

5 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
23 को होने वाली नीट पीजी के लिए पहुंचीं थीं कानपुर
डॉ. दीक्षा 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने के लिए कानपुर गईं थीं। उनके पिता प्रदीप तिवारी बरेली में भले ही कई साल से रहते हैं, लेकिन वह मूल रूप से इटावा के जसवंतनगर अजनौरा गांव निवासी हैं। प्रदीप तिवारी ने बताया कि परिवार में दीक्षा के अलावा पत्नी रेनू उर्फ अनीता व बेटा मयंक हैं। मयंक पुणे में इंजीनियर है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में दीक्षा का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हुआ था। वर्ष 2023 में एमबीबीएस हुआ और 2024 में इंटर्नशिप पूरी की। इसके बाद मेरठ में नौकरी मिल गई। दो दिन पहले ही वह बेटी को लेकर दस्तावेज का सत्यापन कराने मेरठ गए थे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वह बरेली चले गए और दीक्षा कानपुर में परीक्षा के लिए रुक गईं।

 
विज्ञापन

7 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन की पांचवीं मंजिल में दो दोस्तों के साथ बैठी डॉक्टर दीक्षा तिवारी (26) की नीचे गिरने से मौत हो गई। 2023 में एमबीबीएस करने के बाद तीनों की इसी साल इंटर्नशिप पूरी हुई थी। इसके बाद तीनों का ही अलग-अलग अस्पतालों में मेडिकल अफसर पद पर चयन हो गया था। इसी खुशी में तीनों ने बुधवार रात को एक दोस्त के कमरे में पार्टी की और इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। 

 

8 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
घर वालों ने दोस्तों पर लगाया फेंकने का आरोप
पांचवीं मंजिल पर बने डक्ट के स्लैब में बैठकर बातें कर रहे थे। अचानक स्लैब धंसने से डॉ. दीक्षा नीचे जा गिरी। हालांकि बरेली से आए परिजनों ने दोनों दोस्तों पर ही नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

9 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
सिर की हड्डी टूट, पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसीं
डॉ. दीक्षा तिवारी के शव का तीन डॉक्टरों सीएचसी शिवराजपुर के डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, स्कूल हेल्थ डिस्पेशनरी के डॉ. आलोक मिश्रा और डफरिन अस्पताल की डॉ. कल्पना चतुर्वेदी ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक डॉ. दीक्षा के शरीर पर सिर से पैर तक करीब 36 चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Diksha Tiwari Case - फोटो : अमर उजाला
डक्ट में गिरने से उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। दोनों तरफ की छह से ज्यादा पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गईं थी। इससे फेफड़े फट गए थे। अधिक रक्तस्राव से मौत होना बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक शरीर से एल्कोहल की महक भी पाई गई है। वहीं, स्लाइड, स्वाब और बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इन्हें जल्द ही पुलिस लैब भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें