शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान वीडियो बनाने पर सिपाहियों ने एक युवक को दौड़ा लिया। सिपाहियों से बचाकर भाग रहे युवक ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।
पड़ोसी जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी बंडा क्षेत्र में हुई है। विवाहिता के मायके के युवक का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बंडा पहुंचा। युवक महिला के घर गया तो पड़ोस के लोगों ने आपत्ति जताई। अन्य लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटा देख युवक मौके से भागने लगा। लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी।