फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: आधी रात जन्मे प्रभु यीशु... गिरजाघरों में गूंजे गीत, तस्वीरों में देखें क्रिसमस की धूम

Wed, 25 Dec 2024 12:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली मंडल में क्रिसमस पर्व की धूम है। मंगलवार को मध्य रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ तो सभी जगह खुशियां छा गईं। बुधवार को सुबह से ही चर्च में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2024 - फोटो : अमर उजाला
बरेली में क्रिसमस की धूम है। मंगलवार को भी क्रिसमस की खुशियां चरम पर रहीं। रंग-बिरंगी लाइटों और फानूस से सजे गिरजाघरों में शाम से ही प्रार्थना का दौर चलता रहा। मध्य रात्रि में जैसे ही चरनी में मरियम के लाल प्रभु यीशु का जन्म हुआ, आया है यीशु आया है, मुक्ति साथ ले आया है... गीत गूंज उठे और केटकाट कर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस क्रम में सेंट अल्फांसस महागिरजाघर में रात्रि प्रार्थना सभा हुई। बिशप फादर इग्नेशियस डिसूजा ने प्रभु यीशु के आगम पर प्रकाश डाला। चर्च की टोली ने कैरल्स गाए। अंत में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर स्टेनी डी सिल्वा ने प्रार्थना किया। शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में भी क्रिसमस की धूम है। 
विज्ञापन

2 of 7
चर्च में आराधना करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बरेली के क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा के बाद मध्य रात्रि मुख्य पादरी सुनील के मसीह ने सभी को केक व काफी का वितरण किया। सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते नजर आए। सेंट स्टीफन चर्च में पादरी मैल्विन चार्ल्स ने प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। 
विज्ञापन

3 of 7
Christmas 2024 - फोटो : अमर उजाला
आलोक नगरस्थित इंटरडिपेंडेंट बैपटिस्ट चर्च में उल्लास के साथ आराधना संपन्न की गई। आराधना का संचालन चर्च के सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने मन से हर बुराई को दूर करके हृदय को साफ रखना चाहिए। सारांश सैमुअल ने क्वायर टीम के साथ स्तुति कराई। 


 

4 of 7
क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च - फोटो : अमर उजाला
शहर के सेंट पॉल चर्च, क्राइस्ट चर्च, इंग्लिश चर्च, सेंट माइकल चर्च सहित सभी जगह आराधना का आयोजन किया गया। बुधवार को क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। सभी चर्चों में सुबह 9 से 11:30 बजे बीच अलग-अलग समय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

5 of 7
चर्च में प्रार्थना करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में क्रिसमस की धूम है। मंगलवार को मध्य रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ तो सभी जगह खुशियां छा गईं। बुधवार को सुबह से ही चर्च में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। जिससे प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना कर सके। शहर गोविंद गंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में मसीह समाज के लोग जुटे। चर्च के पादरी वाई जे दास ने प्रार्थना कराई। 

विज्ञापन

6 of 7
पीलीभीत में चर्च पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस 
पीलीभीत में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस को लेकर शहर, मझोला और पूरनपुर आदि नगरों के चर्च मंगलवार को ही सज गए। शहर के सेंट एलॉयसिस स्कूल परिसर में कई कार्यक्रम हुए। पीलीभीत में मोहल्ला भूरे खां स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकास्टल चर्च और सेंट एलॉयसिस चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। दोपहर से ही लोगों का चर्च में पहुंचना शुरू हो गया। शहर की दुकानों पर केक और सेंटा ड्रेस, क्रिसमस ट्री की खरीदारी हुई। बुधवार सुबह से क्रिसमस की धूम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चर्च में प्रार्थना कराते पादरी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में भी क्रिसमस की धूम 
बदायूं में प्रभु यीशु का मंगलवार रात मध्यरात्रि 12 बजे जन्म होते ही कैरल्स गाए गए और विशेष प्रार्थना सभा हुई। इंदिरा चौक स्थित मैथोडिस्ट और पुलिस लाइन स्थित कैथोलिक समेत अन्य चर्चों में मंगलवार को दिनभर ईसाई समुदाय के लोग उत्साह से सजावट और तैयारियों में लगे रहे। जैसे ही रात 12 बजे प्रभु यीशु ने जन्म लिया, बधाइयों का दौर शुरू हो गया। पुलिस लाइंस चौराहे के पास शाम सात बजे कैथोलिक चर्च में प्रार्थना सभा हुई। वहीं, मैथोडिस्ट चर्च में रात 12 बजे प्रार्थना सभा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें