Bareilly News: बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल में शहरवासियों ने अपना हुनर दिखाया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। जादूगर का जादू देखकर हर कोई दंग रह गया। दिवाली कार्निवल के तहत रविवार और सोमवार को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
बरेली में एक साल के लंबे इंतजार के बाद अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शनिवार को धूमधाम से आगाज हुआ। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर शाम का हर कोई लुत्फ लेता नजर आया। बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति देकर समा बांधा तो परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। अमर उजाला की ओर से आयोजित दिवाली कार्निवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह बासु व किसना ज्वेलर्स के उदित गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
2 of 8
Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों ने दिखाया हुनर
दिवाली कार्निवल के मंच पर शहरवासियों ने अपना हुनर दिखाया। बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो से आए रितिक व उनकी टीम ने हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने लकड़ी की प्लेट को किक मारकर तोड़ा। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
3 of 8
Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में कीर्ति, वेदिका ठाकुर, दीपांशु मौर्य, अंजुल राज, रितिका ठाकुर ने सोलो प्रस्तुति दी। वैभव मौर्य ने देश मेरे, तेरी शान से बढ़कर..., अंशिका ने एकदंताय..., आद्या कपूर ने आरंभ है प्रचंड..., सोनाक्षी चौधरी ने आज की रात...गाने पर नृत्य किया। नमहा उपाध्याय ने मैं काशी हूं... कविता का पाठ किया। विजेताओं समेत सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
4 of 8
Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
जादूगर को देखने उमड़ी भीड़
इंडिया गॉट टैलेंट में अपनी जादूगरी दिखा चुके अंकुर ने रूमाल से कबूतर, गुब्बारे से रंग-बिरंगे फूल, ताश के पत्तों की छतरी, कागज को रुपये में बदलने का करतब दिखाया तो दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने बच्चे को मंच पर बुलाकर कान, नाक और मुंह से सिक्के निकालने का करतब दिखाया। अंत में जादूगर ने जब एक कपड़े के टुकड़े से तिरंगा निकाला और वंदे मातरम की धुन पर इसे फहराया तो दर्शक अपने स्थान पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
घोड़े और ऊंट की सवारी का रहा क्रेज
मेले में बने किड्स जोन में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। इसके बाद घोड़े और ऊंट की सवारी की। स्टॉल पर पहुंचकर लोग वाहन, आभूषण व अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करते नजर आए। युवा अपने दोस्तों व परिवार के साथ इस लम्हे को कैमरे में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 8
Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला दिवाली कार्निवल रविवार और सोमवार को भी आयोजित होगा। इसमें शहरवासी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का लुत्फ ले सकेंगे। कार्यक्रम की एंकर विशाखा शर्मा रहीं।
विज्ञापन
7 of 8
मुस्कान, जोगिंदर, राहुल
- फोटो : अमर उजाला
शहर के टैलेंट को मिला बढ़ावा
मुस्कान सिंह ने कहा कि जादू, डांस, गाने, गजल और कविताओं के संगम में लोग झूमते रहे। इससे शहर के टैलेंट को भी बढ़ावा मिला है। यह खुशियां मनाने और हुनर दिखाने का प्लेटफॉर्म है।
खुशियों में लगे चार चांद
जसविंदर सिंह ने कहा कि बच्चे खान-पान के साथ झूलों का मजा ले रहे हैं। दिवाली का इससे अच्छा आनंद नहीं मिल सकता। यह कार्यक्रम पर्व की खुशियों को चार चांद लगा रहा है। आयोजकों को बधाई।
दिवाली से पहले दोगुनी हुईं खुशियां
राहुल कुमार ने कहा कि मेले ने दिवाली की खुशियों को दोगुना किया है। बच्चे और परिवार के अन्य लोग शामिल हुए हैं। मेले का आनंद ले रहे हैं। परिवार को खुश देखकर अलग ही ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम से अच्छा संदेश
हिना ने कहा कि कार्यक्रम में बहुत आनंद आ रहा है। बच्चे जादू का मजा ले रहे हैं। युवाओं को गजल और कविताएं पसंद आ रही है। यह तीन दिन तक चलेगा, इससे अच्छा संदेश जाएगा।
सौहार्द को बढ़ावा
नूरजहां ने कहा कि सौहार्द को बढ़ावा देने का काम है, पहले सद्भावना पुलाव और फिर दिवाली कार्निवल। यहां हर धर्म का व्यक्ति एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दे रहा है।