फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राना का रसूख ध्वस्त: होटल, मकान और दफ्तर पर चला बुलडोजर, भाजपा के पूर्व विधायक की भूमिका की जांच तेज

Fri, 28 Jun 2024 05:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
राजीव राना के होटल, मकान और दफ्तर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना का रसूख ध्वस्त हो गया। बृहस्पतिवार को उसके चार मंजिला सिटी स्टार होटल, दफ्तर और मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे राजीव राना को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। उसकी पत्नी और बेटी भी साथ थीं। उन्होंने बीडीए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

22 जून को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास स्थित बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राना व आदित्य उपाध्याय गुटों में घंटेभर फायरिंग हुई थी। इस मामले में आरोपी राना के गिरफ्तार न होने पर उसकी संपत्तियों का चिह्नीकरण किया गया। 

विज्ञापन

2 of 8
होटल के बाहर खड़े बुलडोजर, पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे चार बुलडोजर और दो पोकलेन मशीनें लेकर बीडीए की टीम तुलाशेरपुर स्थित राना के आवास पर पहुंच गई। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान तीन सीओ सहित पांच थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

3 of 8
राना के होटल और मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
पहले तीन मंजिला भवन के भूतल पर स्थित राना का दफ्तर और बाद में उसके ऊपर बना आवास तोड़ा गया। सिटी स्टार होटल में तोड़फोड़ शुरू हुई तो राजीव राना, पत्नी व बेटी के साथ वहां पहुंच गया। 

4 of 8
राजीव राना को पकड़कर ले जातीं सीओ - फोटो : अमर उजाला
राना ने सीओ तृतीय अनीता चौहान को अपना परिचय दिया तो उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। मौके पर खड़ी बिथरी थाने की गाड़ी में राना को ले जाया गया। इससे पहले राना ने भी खुद को पाकसाफ बताते हुएकार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 8
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बोले- कोई भूमाफिया नहीं बचेगा
नवागत एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मुख्य आरोपी राजीव राना ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अपने कुछ साथियों के संग वीडियो बनाते हुए मौके पर पहुंचा था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
राजीव राना के होटल और मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि राना की अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर उन्हें भी ध्वस्त कराया जाएगा। ऐसे प्रकरण भी चिह्नित किए जाएंगे जहां भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन की मदद से भूमाफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भूमाफिया नहीं बचेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
राना के होटल, मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
पप्पू भरतौल दोषी मिले तो उन पर भी होगी कार्रवाई : आईजी
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पीलीभीत बाइपास पर फायरिंग मामले में पूर्व विधायक पप्पू भरतौल भी नामजद हैं। राना के आत्मसमर्पण के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की लोकेशन के साथ ही उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
राना का होटल और मकान हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने कहा कि पप्पू भरतौल के खिलाफ साक्ष्य मिले तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना में किसी और शख्स की भूमिका मिली तो वह भी बच नहीं सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें