फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: राजीव राणा का सुराग नहीं, दबिश के बाद भी पुलिस खाली हाथ, अब तक 17 भेजे गए जेल

Tue, 25 Jun 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
bareilly firing case - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पीलीभीत बाइपास पर शनिवार को हुए गोलीकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश बेनतीजा रही। सोमवार को कोई नया आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। रविवार को पकड़े गए छह आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इसमें राजीव राणा के गुर्गे व होटल के कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी बवाल के बाद मौके से फरार हो गए थे। इससे पहले रविवार को भी 11 लोगों को जेल भेजा गया था।

राजीव राणा और केपी यादव समेत बाकी आरोपियों की तलाश में शहर समेत दूसरे जिलों में भी दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों के अलावा उनके सगे-संबंधियों व करीबियों के यहां भी पुलिस पहुंची पर इनका पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ कहीं सुरक्षित जगह छुपे होंगे। दोनों के नेताओं की सरपरस्ती में होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दोनों के मिलने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी कि घटनाक्रम से किन-किन नेताओं का जुड़ाव है? 

 
विज्ञापन

2 of 8
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केपी के आत्मसमर्पण की चर्चा रही
हिस्ट्रीशीटर केपी यादव के कोर्ट में आत्मसमर्पण की चर्चा रही। इसको लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में सादा कपड़ों में टीमें लगी रहीं। सूत्रों के मुताबिक केपी यादव ने न्यायालय में सरेंडर करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। सोमवार को पूरे दिन राजीव राणा के भी आत्मसमर्पण करने की चर्चा रही। हालांकि, ऐसी स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

3 of 8
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त बंद थे सभी के मोबाइल फोन
आमतौर पर बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर आरोपियों की तस्दीक के लिए सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद लेती है। इस लिहाज से राजीव व उसके साथी काफी सतर्क थे। उन्होंने घटना से पहले ही अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे। इसलिए मौके पर उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। राजीव के मोबाइल फोन की एक दिन पहले की लोकेशन उसके दफ्तर के आसपास ही मिल रही थी। 

4 of 8
आदित्य उपाध्याय और उसके बेटे को भेजा जा चुका है जेल - फोटो : अमर उजाला
टाइल्स कारोबारी ने लगाई, गुहार बताया डेढ़ करोड़ का नुकसान
पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में अब आदित्य उपाध्याय का साझीदार राजस्थान निवासी टाइल्स कारोबारी शुभ अजमेरा सामने आया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री के सिफारिशी पत्र के साथ एडीजी व एसएसपी कार्यालय पहुंचे अजमेरा ने शिकायत की है कि तोड़फोड़ में उसका डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उसने आरोपियों से इस रकम की वसूली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

5 of 8
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी शुभ अजमेरा ने खुद को विष्णुधाम कॉलोनी स्थित दुकान का मालिक बताते हुए कहा कि 22 जून की सुबह राणा गौरीशंकर, राजीव राणा व उनके साथी बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की। इस दौरान उसके मार्बल व अन्य सामान सामान भी तोड़ दिए। बताया कि उसने अपनी सारी पूंजी लगाकर और 70 लाख रुपये कर्ज लेकर यह कारोबार शुरू किया था। इस बवाल से उसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। उसके सामने आत्महत्या करने जैसी स्थिति है। 
विज्ञापन

6 of 8
बरेली गोली कांड पर शासन ने तलब की थी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 
कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर शुभ अजमेरा की सिफारिश की है। शुभ अजमेरा ने इस पत्र की प्रतिलिपि के साथ अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा है कि शुभ उनके निर्वाचन क्षेत्र के निवासी हैं। वह बरेली में रहकर टाइल्स का व्यापार कर रहे थे। कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां बुलडोजर चला दिया। इससे शुभ का काफी नुकसान हो गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर नुकसान की भरपाई कराएं। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा (दायें) - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने की अफवाहों पर विराम नहीं
राजीव राणा के करीबी व कार की टक्कर से घायल हुए रोहित ठाकुर के नाम से जो तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें बवाल के दौरान गोली लगने का जिक्र किया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। रोहित ने खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती बताया और रोहतार को भी गोली लगने की बात कही। वारदात के बाद शहर में कई तरह की अफवाहें फैल गई हैं जो अभी तक बरकरार हैं। जिस तरह से रोहित ठाकुर का गोली चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, उसे देखकर कोई उसकी कहानी पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि राजीव राणा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें व एसओजी लगी हुई हैं। हर संभावित जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें