दुकानों पर चला बीडीए का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में नोकझोंक, शाम को कार्रवाई
कार्रवाई से पहले शनिवार दोपहर में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने बीडीए कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष से मिलने का प्रयास किया। बीडीए उपाध्यक्ष ने दो-तीन व्यापारियों से ही मिलने की बात कही तो व्यापारी वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने मुलाकात की तो दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला। सीओ प्रथम ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विशाल मल्होत्रा और राजकुमार को ले जाकर बीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कराई। व्यापारियों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान बीडीए उपाध्यक्ष ने सोमवार को बातचीत करने की बात कही थी, पर शाम को ही कार्रवाई कर दी।