बदायूं के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी हाजी तनवीर हुसैन ने सबसे बड़े बेटे तंजील का निकाह 18 नवंबर 2024 को निदा के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। अब दोनों की 18 जून को मौत हो गई। सात जन्मों तक एक दूजे के साथ जीने-मारने की रस्म निभाने वाले निदा व तंजील का जीवन महज सात महीनों में ही खत्म हो गया।
यह इत्तेफाक ही है कि बदायूं के हमूपुर चमरपुरा के तंजील और निदा के निकाह और रुखसत की तारीख 18 है। सात जन्मों तक एक दूजे के साथ जीने-मारने की रस्म निभाने वाले निदा व तंजील का जीवन महज सात महीनों में ही आग की लपटों में काफूर हो गया। इस तारीख ने जहां तंजील और निदा को एक-दूजे से मिलाया। वहीं, अब इसी तारीख को दोनों एक साथ ही सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी हाजी तनवीर हुसैन ने सबसे बड़े बेटे तंजील का निकाह 18 नवंबर 2024 को निदा के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। निदा के पिता ने तंजील को दहेज में नई कार दी थी। तंजील पत्नी के साथ दिल्ली में ही रहकर एक एसी कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
2 of 12
तंजील अहमद और निदा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, उसके परिवार के लोग भी दिल्ली में रहकर रंगाई पुताई समेत अलग-अलग रोजगार करते हैं। बुधवार को एक साथ पांच मौतों की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में चीत्कार मच गई। हर कोई तंजील और उसके बहनोई जुबैर के घर की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 12
मृतक तंजील अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने बताया कि तंजील और निदा के निकाह के अभी सात महीने ही बीते हैं। जबकि दोनों की जिंदगी के आखिरी लम्हें भी 18 जून को ही समाप्त हो गए। इस हादसे ने गांव के लोगों को झकझोर दिया है। हर किसी की जुबां पर बस यहीं शब्द हैं, अल्लाह तूने यह क्या किया।
4 of 12
हादसे के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ कफन में लिपटें पहुंचे पांच शव, चीत्कार से दहल उठा चमरपुरा और खैरपुर वल्ली
महज 500 मीटर की दूरी बसे हमूपुरा चमरपुरा और खैरपुल्ली गांव के लोग बुधवार सुबह एक साथ पांच लोगों की मौत से दहल उठे। दोनों गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदारों और मृतकों के घरों में चीत्कार मच गई। शाम एक साथ गांव पहुंचे पांच शवों को देख लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। परिवार के लोग शवों से लिपटकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
5 of 12
हादसे के बाद विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कतार में रखे पांच शवों का मंजर देख हर किसी की आंखे नम हो गई। देर शाम परिवार के लोगों ने सभी पांचों शवों का गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए खाक किया। उसमें कई गांव के लोग शामिल हुए। तंजील के गांव हमूपुर चरमपुरा और उसके बहनोई जुबैर के गांव खैलपुर वल्ली में महज 500 मीटर की दूरी हैं। तंजील की ससुराल करीब सात किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
6 of 12
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुबैर के परिवार के सभी सदस्य उसके साथ दिल्ली में ही रहते थे। जबकि तंजील की मां अफसाना को छोड़कर अन्य सदस्य भी दिल्ली में रहते है, लेकिन तंजील के चाचा की शादी होने के कारण परिवार के लोग गांव आए हुए थे।
विज्ञापन
7 of 12
हादसे के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, अधिकांश रिश्तेदार व परिजन भी शादी में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर लौट गए थे। जबकि तंजील और उसके बहन-बहनोई बुधवार तड़के दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। भीषण गर्मी में तंजील के बहनें बेसुध हो गई। शवों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया।
8 of 12
हादसे के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर में पुलिया से टकराई कार, परिवार के पांच जिंदा जले
बुलंदशहर में तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार में पुलिया से टकराकर पलट जाने से आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए हादसे में सिर्फ एक किशोरी जीवित बची है, जिसे स्थानीय लोगों ने कार से निकाल अस्पताल पहुंचाया।
9 of 12
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सवार छह लोग बदायूं के सहसवान से दिल्ली जा रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। बदायूं के चमरपुरा गांव निवासी तनवीर अहमद सपरिवार दिल्ली के मालवीय नगर में रहते हैं।
10 of 12
कागजी कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 जून को चचेरे भाई का निकाह था। इसमें शामिल होने तनवीर के बेटे तंजील अहमद (26), पुत्रवधू निदा (21), पुत्री मोमिना (24), दामाद जुबैर (27), दोहिता जैनुल (2) व पुत्री गुलनाज (16) चमरपुरा आए थे।
11 of 12
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निकाह के बाद बुधवार सुबह सभी कार से दिल्ली लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। 5:30 बजे के करीब चांदौक चौराहे के पास कार पुलिया से टकराई और पलट गई।
हादसे में जीवित बची गुलनाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया, परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए। घायल गुलनाज को भी साथ ले गए। उसके माथे का कुछ हिस्सा झुलस गया। बाएं पैर में फ्रैक्चर है।