बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस साजिद को मानसिक बीमार बता रही है लेकिन यह भी माना जा रहा है कि यह हत्याकांड उसका प्री प्लॉन था। वह 15 दिन पहले अपनी पत्नी को मायके भेज चुका था। बकायदा बाजार से चाकू खरीदकर लाया था और फिर इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 16
आरोपी साजिद, जावेद, मृतक बच्चों के पिता
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य हत्यारोपी साजिद के परिवार वाले भी चाहते हैं कि उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए। जब वह सखानूं से बाइक लेकर शहर आया था। इससे पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। काफी देर तक साजिद उससे बात करता रहा था। इसके बाद साजिद बाइक लेकर चला गया था।
विज्ञापन
3 of 16
आरोपी जावेद के पिता और चाचा
- फोटो : अमर उजाला
इस कॉल के बारे में अन्य लोगों को जानकारी नहीं थी लेकिन उसके परिवार वाले अच्छी तरह जानते थे। जब यह हत्याकांड हुआ और साजिद एनकाउंटर में मारा गया तो उसके परिवार वालों ने भी कॉल आने की बात का जिक्र किया और उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक करने की मांग की। हालांकि इसकी छानबीन कर रही पुलिस ने साजिद की कोई कॉल डिटेल उजागर नहीं की है।
4 of 16
जावेद को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इसे जांच का एक हिस्सा बताया है लेकिन इससे यह भी माना जा रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस से कोई कड़ी जरूर छूट रही है या फिर पुलिस वहां तक पहुंच ही नहीं पा रही है।
विज्ञापन
5 of 16
बदायूं डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
आज भी जिले के लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से बीमार था, अगर ऐसा था तो उसने पहले कभी सेविंग करने के दौरान लोगों की गर्दन क्यों नहीं काटी। उसने किसी बच्चे को क्यों नहीं मारा। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है। पुलिस लगातार इसकी छानबीन करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
6 of 16
विनोद ठाकुर, आरोपी साजिद
- फोटो : अमर उजाला
साजिद के पिता बोले- बेटे को कॉल कर बुलाया गया था
दरअसल, रविवार को जावेद के पिता ने बेटे जावेद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से मांग की है कि उनके दोनों बेटों की मोबाइल कॉल रिपोर्ट निकलवाकर सार्वजनिक की जाए। कॉल डिटेल से साफ हो जाएगा कि घटना से पहले साजिद को किसने फोन करके बदायूं बुलाया था। साजिद और जावेद के पिता बाबू खां रविवार को मीडिया के सवालों के जबाव दे रहे थे। पिता बाबू खां का कहना है कि 19 मार्च मंगलवार को दोनों बेटे तीन बजे के बाद घर आ गए थे। जावेद घर में मिट्टी डालने लगा और साजिद बैठा हुआ था।
विज्ञापन
7 of 16
नाजिमा, आरोपी साजिद की मां
- फोटो : अमर उजाला
अचानक उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद साजिद बाइक लेकर बदायूं जाने की बात कहकर घर से चला गया। तीन घंटे बाद सूचना मिली कि साजिद का बदायूं में किसी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद जावेद बदायूं जाने के लिए अपनी मां नाजरीन के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां पता लगा कि विनोद के दो बेटों की हत्या हो गई है। शहर में बवाल हो रहा है।
8 of 16
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद
- फोटो : अमर उजाला
साजिद का नाम आ रहा है। इसके बाद डर की वजह से जावेद दिल्ली भाग गया और नाजरीन घर लौट आईं। कुछ ही देर में अलापुर पुलिस घर आई और पूरी घटना बताई। पुलिस उनको और भाई कयामुद़्दीन को अपने साथ ले गई। अब पुलिस ने जावेद को आरोपी बनाकर जेल भेजा है। वह पुलिस से मांग करते हैं कि दोनों बेटों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर पता करें कि साजिद को बुलाने वाला कौन है।
9 of 16
इलाके में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
अगर यह साफ हो जाए कि साजिद को कॉल करने वाला कौन है और उसने साजिद को बदायूं क्यों बुलाया तो हो सकता है कि निर्मम हत्या की असली वजह भी साफ हो जाए। इस मामले में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई का कहना है कि हत्या के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं उनकी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। कॉल करने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।
10 of 16
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो भाइयों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी किया ढेर
याद रहे कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में बीते मंगलवार (19 मार्च) की रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। जिस जगह वारदात हुई वह मंडी समिति पुलिस चौकी से सिर्फ 500 मीटर दूर है। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने से गुस्सा भड़क उठा। जाम लगाकर हंगामा करते हुए दूसरे समुदाय के तीन खोखों में आग लगा दी थी।
11 of 16
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी. दूर पुरानी चांदमारी के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार ‘हर घर जल योजना’ के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराते हैं। उनके मकान के सामने ही कस्बा सखानू का रहने वाला साजिद बाल काटने का सैलून चलाता था।
12 of 16
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसके चलते परिवारों के काफी अच्छे संबंध थे। साजिद का उनके घर आना जाना भी था। मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था।
13 of 16
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
साजिद रात आठ बजे विनोद के घर आया। इस पर संगीता उसके लिए चाय बनाने अंदर को चली गई थी। तभी साजिद उनके दो बेटों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। साथ ही, पीयूष से पानी लाने के लिए कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा तब तक साजिद ने धारदार हथियार से आयुष और अहान की हत्या कर दी। सामने आए पीयूष पर भी चाकू से वार किया तो वह चीखता हुआ नीचे भागा। पीयूष के पीछे साजिद भी दौड़ा तो यह देख मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मां-बेटे को बाहर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया।
14 of 16
Badaun double murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी की दुकान के साथ, चार दुकानें फूंकी
सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। इधर आक्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था।
15 of 16
मुख्य आरोपी साजिद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में ढेर हुआ साजिद
उधर, आरोपी साजिद का पीछा करते हुए थाना पुलिस और एसओजी की टीम जब शेखूपुर के जंगल तक पहुंची तो साजिद ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें साजिद को भी गोली लग गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बच्चों के शवों को देख बेसुध हुईं मां और दादी
- फोटो : अमर उजाला
परिवार से मिले भाकियू जिलाध्यक्ष, दी सांत्वना
भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर बुधवार को परिवार वालों से जाकर मिले। उन्हाेंने परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्हाेंने बताया कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। जहां भी आवश्यकता पड़ेगी। उनका संगठन परिवार के लिए हाजिर हो जाएगा। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।