फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: जावेद का चौंकाने वाला कबूलनामा, इसलिए साजिद ने आयुष और अहान को मारा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Fri, 22 Mar 2024 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो भाइयों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बुधवार रात बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण कर दिया। सेटेलाइट बस स्टैंड चौकी पर आत्मसमर्पण के इरादे से पहुंचे जावेद ने एक ऑटो में साथ बैठी सवारियों को दोहरा हत्याकांड का उल्लेख कर अपना नाम-पता बताया। 

सवारियों ने इस कबूलनामे का वीडियो भी बना लिया, इसमें जावेद ने अपने को बेकसूर बताया। चौकी पर सौंपे जाने के बाद बदायूं पुलिस उसे साथ ले गई। सेटेलाइट बस स्टैंड के नजदीक ऑटो में लोगों के बीच बैठे जावेद का यह वीडियो वायरल भी हुआ है। इसमें जावेद कह रहा है कि वह दोहरे हत्याकांड के आरोपी साजिद का भाई जावेद है। 
विज्ञापन

2 of 14
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला
इसके प्रमाण के तौर पर जावेद ने अपना आधार कार्ड भी लोगों को दिखाया। जावेद ने लोगों को बताया कि साजिद ने जब घटना की तो वह अपने सखानू कस्बा स्थित अपने घर पर था। उसे घटना की जानकारी नहीं थी। कई लोगों ने कॉल करके उसे बताया कि तुम्हारे भाई ने दो बच्चों की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
जावेद बोला कि उसका मोबाइल फोन इसकी गवाही देगा कि वह उस वक्त कहां था। जब भीड़ उसका हेयर सैलून फूंक रही थी तो वह बदायूं पहुंचा। उसने देखा कि लोग काफी गुस्से में थे। भीड़ उस पर भी हमला कर सकती थी, इसलिए जान बचाने के लिए वह दिल्ली भाग गया। 

4 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
दो दिन दिल्ली में यहां-वहां घूमता रहा। उसे पता लगा कि साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया है तब वह आत्मसमर्पण करने बरेली आ गया। जावेद का कहना है कि जिनके साथ घटना हुई है वह उन लोगों का परिचित परिवार है। घरेलू संबंध हैं। साजिद ने ऐसा क्यों किया, वह यह नहीं समझ पाया, लेकिन मैं निर्दोष हूं।

 
विज्ञापन

5 of 14
Budaun Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
जावेद बोला- साजिद बच्चों से करता था नफरत... इसीलिए आयुष-अहान को मार डाला
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस गिरफ्त में जावेद ने कहा कि साजिद मानसिक रूप से बीमार था और बच्चों से नफरत करता था। इसलिए उसने आयुष और अहान की हत्या की। खुद के दो बच्चों की मौत के बाद साजिद की मानसिक स्थिति बिगड़ी थी।
विज्ञापन

6 of 14
आरोपी जावेद, मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जावेद ने कहा, बच्चों को देखकर साजिद हो जाता था आक्रोशित
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में जावेद ने बताया कि बड़ा भाई साजिद बच्चा न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह बच्चों से नफरत करता था और कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। 
 
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले वह एक छुरा खरीदकर लाया। पूछने पर बताया कि रमजान चल रहे हैं, यह गोश्त काटने के काम आएगा। शाम को जब घर जाते वक्त साजिद ने उससे कहा चलो ठेकेदार विनोद के घर हो आएं। वह उसके साथ बाइक से विनोद के घर पहुंचा। साजिद ने कहा कि तुम यहीं खड़ा रहो, मैं आता हूं। यह कहकर साजिद मकान के अंदर चला गया।

8 of 14
पीड़ित विनोद को ढाढ़स बंधाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर बाद जब वह खून से सना हुआ आया तो विनोद के परिवार के लोगों ने शोर मचाया जिस पर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। यह देख वह बाइक लेकर भाग गया था। पुलिस के डर से वह घर से दिल्ली चला गया। जब पता चला कि पुलिस उसे ढूंढ रही है तो वह समर्पण करने बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जावेद के बयानों को क्रॉस चेक करेगी।

9 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) व अहान (6) की 19 मार्च मंगलवार को शाम 6:30 बजे साजिद ने चाकू से 24 वार कर हत्या कर दी गई थी। साजिद ने गर्दन रेतने के साथ ही छुरे से आयुष के शरीर पर 14 और अहान पर नौ वार किए थे। 

10 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
विनोद के तीसरे बेटे पीयूष (8) पर भी चाकू से वार किया गया था। वारदात के दौरान जावेद और साजिद साथ थे। इसके बाद जावेद दिल्ली भाग गया। वहीं साजिद शेखूपुर के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में उसी रात मारा गया। जावेद ने बरेली में आत्मसमर्पण किया। पुलिस उसे बदायूं ले आई, जहां पूछताछ की गई। अब कई पहलुओं पर छानबीन और जांच होनी है।

11 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
तोड़फोड़-आगजनी में 60 अज्ञात पर मुकदमा
हत्या की वारदात के बाद तोड़फोड़ और आगजनी करने के मामले में पुलिस ने 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके से जुटाए गए वीडियो फुटेज से बवालियों की पहचान की जा रही है। यह मुकदमा बुधवार देर रात मंडी चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज किया गया। इसमें बलवा, आगजनी, मारपीट, तोड़फोड़ कर हमला करने समेत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में दर्ज किया गया है। 

 

12 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
19 मार्च : शाम करीब 6:30 बजे विनोद कुमार के बेटे आयुष व अहान की उनके ही घर की छत पर हत्या
19 मार्च : रात आठ बजे लोग सड़क पर उतर आए, तोड़फोड़ और आगजनी से बवाल
19 मार्च : शाम करीब 8:30 पुलिस ने विनोद कुमार की ओर से अलापुर के सखानू निवासी जावेद और सजिद के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
 

13 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
19 मार्च : शाम करीब 9:30 बजे शेखूपुर में पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी साजिद पुलिस की तीन गोलियों से ढेर हुआ
20 मार्च : राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों में बयानबाजी की मुठभेड़, एक दूसरे पर चलाए सियासी तीर
 
विज्ञापन

14 of 14
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
21 मार्च: सुबह दस बजे दूसरे नामजद आरोपी जावेद का आत्मसमर्पण करने संबंधी वीडियो वायरल
21 मार्च : दोपहर आरोपी जावेद को लेकर बरेली से उझानी पहुंची बदायूं की पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें