फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब चर्चित अमीन के घर में गंदा धंधा...स्पा की आड़ में चल रहा था रैकेट; पहले इस मामले में आया था मनोज का नाम

Sat, 24 May 2025 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली में अमीन के घर में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। मनोज तहसील सदर में अमीन बताया जा रहा है। सीओ ने उसकी भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
1 of 9
Brothel Racket - फोटो : संवाद
बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके में पांच दिन में दो जगह सेक्स रैकेट पकड़े जाने से खलबली मची है। एक मामले में रैकेट संचालिका सत्तापक्ष से जुड़े नेता की बहन ज्योति पटेल की तलाश हो रही है। वहीं, दूसरे मामले की जांच में पता चला है कि जिस मकान में धंधा हो रहा था, वह चर्चित अमीन मनोज यादव का है। विवेचक ने मुकदमे में उसका भी नाम खोल दिया है। दोनों मुकदमों के वादी सीओ तृतीय ने शुक्रवार सुबह इज्जतनगर थाना प्रभारी व टीम के साथ मिलकर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। 

उन्होंने वांछित आरोपियों के बारे में जानकारी ली।पता लगा कि ज्योति पटेल व उसकी सहयोगी रेशमा के मोबाइल नंबर बंद हैं। दोनों अपने घर पर भी नहीं हैं। करीबी रिश्तेदारों व परिचितों से भी उन्होंने संपर्क नहीं किया। ऐसे में घटना के वक्त की सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है, ताकि उन दोनों के भागने के स्थान की जानकारी हो सके। 
 
विज्ञापन

2 of 9
इसी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : संवाद
दूसरे मामले में इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस मकान में धंधा हो रहा था, उसका मालिक मनोज यादव है। उसे मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। मनोज तहसील सदर में अमीन बताया जा रहा है। सीओ ने उसकी भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 9
इसी होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : संवाद
एंटीकरप्शन से कार्रवाई कराने में आया था नाम
जांच के घेरे में आया मनोज यादव उप्र अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुका है। पिछले साल सदर तहसील में अमीन रामजी शरण को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। तब मनोज यादव का नाम सेटिंग से कार्रवाई कराने में उछला था। 

एंटीकरप्शन टीम के इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी व बारादरी पुलिस के दलाल के साथ जंक्शन के होटल में कार्रवाई के ठीक बाद मनोज यादव पार्टी करते मिला था। रामजी शरण के भाई ने इनका वीडियो बनाया तो वहां मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

4 of 9
सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार - फोटो : पुलिस विभाग
सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में गंदा काम
बरेली के इज्जतनगर में सत्तापक्ष के लोगों और रसूखदारों की सेटिंग से कई जगह सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन गोपनीय सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। संजय नगर के संभव होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया जिसमें सात महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार कर लिए गए। गिरोह की सरगना बताई जा रही होटल संचालिका अपनी सहेली के साथ मौके से खिसक गईं जो सत्तापक्ष के एक जनप्रतिनिधि की बहन बताई जा रही है। दस मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में सात महिलाएं - फोटो : पुलिस विभाग
सोमवार रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह की टीम जब संभव होटल पहुंची तो वहां सात महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों से 82500 रुपये, 10 मोबाइल, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप का सामान, एंट्री रजिस्टर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस रैकेट के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल संभव पर ताला जड़कर बंद कर दिया है। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट गिरोह का नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है और सैक्स रैकेट के तार राजनीतिक लोगों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

6 of 9
सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार - फोटो : संवाद
झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से बुलाईं महिलाएं
संभव होटल में देह व्यापार करने के लिए राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, झारखंड की युवतियों को शहर में किराये पर लाकर रखा गया था। इन युवतियों को होटल में बिना एंट्री किए बुलाकर ग्राहक जुटाए जाते थे और आधी रकम इन युवतियों को भी दी जाती थी। लखनऊ की आशिया, पश्चिम बंगाल की सपना व अजमीरा और दीपिका माथा, झारखंड की माही, राजस्थान की पल्लवी, बदायूं निवासी मोनिका को गिरफ्तार किया गया।

 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में तीन लोग - फोटो : पुलिस विभाग
संजयनगर निवासी सुमित शर्मा, शेरगढ़ मोहम्मदपुर निवासी चन्नू खां, अभयपुर भोजीपुरा निवासी गौस मोहम्मद को देह व्यापार करते पकड़ा गया। वहीं रैकेट की सरगना मेघा सिटी इज्जतनगर निवासी ज्योति पटेल और छोटी बिहार इज्जतनगर निवासी रेशमा मौके से खिसक गईं। पुलिस ज्योति पटेल और रेशमा की तलाश में जुटी है। सभी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

8 of 9
बरेली के इज्जतनगर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : पुलिस विभाग
रईसजादों को बुलाकर ऐश कराती थी सरगना ज्योति
सैक्स रैकेट में एक सफेदपोश का जुड़ाव सामने आया है। जिस ज्योति पटेल के होटल संभव में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, उसका भाई सत्ताधारी पार्टी से जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर जांच भी कर रही है।

 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
सूत्रों के मुताबिक ज्योति पटेल और उसकी खास रेशमा अपने रसूख और संबंधों के जरिये संपन्न ग्राहकों को होटल में बुलाकर उन्हें युवतियां उपलब्ध कराते थे। होटल की रिशेप्सनिस्ट मोनिका बिना एंट्री के ग्राहकों को होटल के कमरों में भेज देती थी। ज्योति पटेल और रेशमा इससे बड़ी कमाई कर रहीं थी। पुलिस ज्योति पटेल और रेशमा के कनेक्शन तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें