फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली ईंट भट्ठा हादसा: मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा, पुलिस से धक्कामुक्की...जाम-हंगामा; देखें मौके की तस्वीरें

Sat, 22 Mar 2025 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे पर हुए हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मजदूर का शव ले जा रहे पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की गई। हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
1 of 8
ईंट भट्ठा हादसा - फोटो : अमर उजाला
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे परौरा के समीप शनिवार को ईंट भट्ठे की 12 फुट ऊंची दीवार भर-भराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। कच्ची ईंटों की भराई कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। इनमें एक घायल को बरेली रेफर किया गया है। इस दौरान शव को ले जाते समय बेकाबू भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए पथराव किया। शव ले जाने के बाद भीड़ ने 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाया। मजदूरों ने भट्ठा मालिकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने समझाकर यातायात सुचारू कराया। मृतका के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है। 

नेशनल हाईवे किनारे दुर्गा ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर शनिवार सुबह बबलू मौर्य (36 वर्ष) पुत्र तिरमल निवासी परौरा, राजीव (20 वर्ष) पुत्र पातीराम निवासी धनेटा, इसरार (18 वर्ष) पुत्र इकरार निवासी नल नगरिया, नन्हे बाबू (35 वर्ष) पुत्र मो. हुसैन निवासी बलूपुरा, छोटेलाल पुत्र मनीराम निवासी धनेटा ईंट भराई का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 8
जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब आठ बजे भट्ठे की 12 फुट ऊंची दीवार भर-भराकर गिर गई, जिसमें पांच मजदूर दब गए। दीवार के धमाके की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जेसीबी और क्रेन को मंगवाकर मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर पहुंचे सीओ मीरगंज, एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी ही देर में सीओ मीरगंज, एसडीएम तृप्ति गुप्ता व बरेली से एसडीआरएफ की टीम, अग्निशमन व कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चार घायलों को बाहर निकाल लिया, जिसमें से चार घायलों को सकुशल निकालकर सीएचसी मीरगंज भेज दिया गया, जिसमें राजीव की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया। 

ये भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती के नियम बदले: एक बार में दो पद पर कर सकेंगे आवेदन, दौड़ में भी राहत; ये है अंतिम तारीख
 

4 of 8
एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान - फोटो : अमर उजाला
छोटेलाल को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनका शव दोपहर 12 बजे मिला। जैसे ही छोटेलाल का शव मिला। पुलिस उसे एंबुलेंस में ले जा रही थी। तभी मृतक के परिजन और आक्रोशित भीड़ बेकाबू हो गई। उन्होंने पुलिस से शव छीनने का प्रयास किया और पुलिस से धक्का मुक्की शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ेंUP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा

 
विज्ञापन

5 of 8
ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने ईंट पत्थर भी फेंके। एंबुलेंस की चाबी छीन ली। काफी देर हंगामा तक चला। कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस छोटेलाल के शव को बरेली ले गई। इसके बाद फिर भीड़ बेकाबू हो गई। नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को समझा कर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

6 of 8
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिकों पर लगाया आरोप
मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिक से कहा था कि भट्ठे की दीवार झुकी हुई है। कभी भी गिर सकती है, लेकिन उन्होंने मजदूरों की बात पर गौर नहीं किया। कुछ ही देर बाद हादसा हो गया।


 
विज्ञापन

7 of 8
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एसपी दक्षिणी ने भी किया घटना का निरीक्षण
दोपहर करीब डेढ़ बजे एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों को समझाया कि पुलिस आपके साथ है। आप जो तहरीर देंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन

8 of 8
मृतक मजदूर के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के सिर से उठा बाप का साया
मृतक छोटेलाल दो भाइयों में छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा रवि (8) और दो बच्चियां पलक (5) और अन्नया (2.5) है। पत्नी तारावती और मृतक की मां रामदेई का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के परिजनों एवं भट्ठा मालिकों में शाम तक स्थानीय लोगों की मध्यस्थता के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा। 14 लाख रुपये में समझौता की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें