फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक का निधन: बैठक में मंत्री संग खाना खाने के बाद आया हार्ट अटैक, PM ने जताया शोक, लिखा- अत्यंत दुख...

Fri, 02 Jan 2026 07:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

भाजपा विधायक ने सर्किट हाउस में लगाए गए पंडाल में पशुधन मंत्री धर्मपाल, सांसद छत्रपाल सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भोजन किया। खाना खाने के दौरान उलझन हुई और अचानक सीने में तेज दर्द उठने लगा। जिस पर वह भोजन पंडाल से बाहर आ गए थे और वहीं सर्किट हाउस में ही कुछ पल के लिए अंदर कक्ष में लेट गए थे। 
विज्ञापन
1 of 8
जन्मदिवस पर केक काटते भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक समाप्त होने और वहीं पंडाल में खाना खाने के बाद भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल को हार्ट अटैक पड़ गया। तबीयत बिगड़ते देख उनके सहयोगियों ने उन्हें बिना देर किए सीधे मेडिसिटी ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था। इलाज शुरू ही हुआ था कि विधायक ने अंतिम सांस ले ली। उन्होंने पहली जनवरी को ही अपना जन्म दिवस भी मनाया था और दूसरे दिन उनकी कुछ ही पल में असमय मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार बने थे विधायक
सर्किट हाउस में मौजूद मंत्री और अधिकारी भी विधायक के हार्ट अटैक आने से बेखबर रहे। भोजन के बाद अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारी भी अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल गए थे। फिर विधायक के निधन की सूचना मिलने पर जन प्रतिनिधि और विधायक मेडिसिटी पहुंचे थे। प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पीलीभीत रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। वह फरीदपुर से ही दूसरी बार भाजपा विधायक थे।
विज्ञापन

3 of 8
अस्पताल में मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने की बचाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा विधायक ने सर्किट हाउस में लगाए गए पंडाल में पशुधन मंत्री धर्मपाल, सांसद छत्रपाल सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भोजन भी किया। खाना खाने के दौरान उलझन हुई और अचानक सीने में तेज दर्द उठने लगा। जिस पर वह भोजन पंडाल से बाहर आ गए थे और वहीं सर्किट हाउस में ही कुछ पल के लिए अंदर कक्ष में लेट गए थे। स्थिति देख ड्राइवर और गनर ने उन्हें गाड़ी में बैठाया और बिना देरी किए मेडिसिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही पल बाद उन्होंने अंतिम सांस ले ली। उधर, दुखद सूचना मिलते ही जन प्रतिनिधि और अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे।

4 of 8
घटना के बाद घर पहुंचे करीबी - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बैठक में उठाए थे मुद्दे
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के सामने कई मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि अहिच्छत्र गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर, पचौमी के मंदिर को पर्यटन में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बरेली में पर्यटन की दृष्टि से कोई बुकलेट बने या कोई पोस्टर-बैनर बने तो उसमें प्राचीन शिव मंदिरों के साथ ही प्राचीन अहिच्छत्र व अन्य मंदिरों को भी शामिल करने की मांग रखी थी।
विज्ञापन

5 of 8
घर के बाहर जुटे समर्थक - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले मनाया था 60वां जन्मदिन
विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल का जन्म एक जनवरी 1966 को शाहजहांपुर जिले में हुआ था। उन्होंने एक दिन पहले ही परिवार के साथ मिलकर अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। उनके परिवार में पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी शिल्पा ग्वाल बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

6 of 8
पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : x/@narendramodi
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!
विज्ञापन

7 of 8
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI
भाजपा नेता और अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जताया दुख
जेपी नड्डा ने लिखा, उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। श्याम बिहारी लाल जी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!
विज्ञापन

8 of 8
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताई संवेदना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें