फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर हादसा: पति-पत्नी, दो बच्चों समेत पांच की मौत... शवों के उड़े चीथड़े; मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा

Thu, 25 Dec 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रोजा जंक्शन के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। ये लोग एक ही बाइक पर सवार थे। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटकर पांच लोगों के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। 
विज्ञापन
1 of 10
शाहजहांपुर हादसा: मृतकों के फाइल फोटो, घटनास्थल पर रोती परिवार की महिला - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में बरेली-रोजा रेलखंड पर रोजा जंक्शन के पास बुधवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पावर केबिन के सामने स्थित मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती, उनके दो मासूम बच्चों और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसा शाम करीब 6:10 बजे उस समय हुआ, जब बरेली से लखनऊ की ओर जाती 12204 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ ट्रेन रोजा स्टेशन के आउटर पर पहुंच रही थी। तभी लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव बनका निवासी हरिओम (26) शाहजहांपुर के निगोही इलाके के विक्रमपुर चकौरा उर्फ बिकन्नापुर निवासी अपने साढ़ू सेठपाल (32), उनकी पत्नी पूजा (26) और उनके दो बच्चे चार वर्षीय निधि व डेढ़ वर्षीय सूर्या के साथ एक ही बाइक से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 10
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक किनारे खड़े लोग - फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार नंबर लाइन पर पहुंचते ही बाइक अचानक बंद हो गई। तभी तेज रफ्तार से आ रही गरीब रथ ट्रेन ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतना तेज लगी कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

3 of 10
प्लेटफॉर्म पर पड़ा बाइक की पहिया, हरिओम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शॉर्टकट बना जानलेवा
मजदूरी करने वाले हरिओम बुधवार दोपहर रोजा की मठिया कॉलोनी में रहने वाले अपने पिता लालाराम के घर आए थे। शाम को सभी लोग लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। समय बचाने के फेर में उन्होंने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने का रास्ता चुना, जो उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
 

4 of 10
रेलवे ट्रैक पर पड़ा बच्चे का ग्लब्स - फोटो : संवाद
ट्रेन को देखकर आवाज लगाई, पर शोर में सुन नहीं पाए बाइक सवार 
लखनऊ के रहने वाले राहुल कुमार बनके गांव में पीएचसी पर कार्यरत हैं। वह घर जाने के लिए बरेली-बनारस एक्सप्रेस का रोजा रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। राहुल ने बताया कि ट्रेन आने पर बाइक सवार को पटरी पर देखकर आवाज लगाई थी, लेकिन उनकी आवाज ट्रेन के शोर में नहीं सुनाई दी और हादसा हो गया।  
विज्ञापन

5 of 10
हादसे के बाद काफी देर रुकी गई ट्रेन - फोटो : संवाद
आधे घंटे तक रुकी ट्रेन
हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर इंजन में फंसे बाइक के हिस्सों को निकलवाया। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शवों को देखकर पिता लालाराम बदहवास होकर बिलख पड़े।
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर शवों को सील कराती पुलिस - फोटो : संवाद
रात में कराया गया पोस्टमॉर्टम
पांच शवों का रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद वह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा भी पोस्टमॉर्टम हाउस पर आ गए। एडीएम ने बताया कि घटना काफी दुखद है। रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
अपनों के शवों को देख बिलख पड़े परिजन - फोटो : संवाद
क्षतविक्षत शव देख कांप उठे लोग
हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो यहां-वहां बिखरे शव नजर आए। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। बच्चों का शव देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। पुलिसकर्मियों ने शव को एक स्थान पर रखा। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर हर व्यक्ति दुखी नजर आया।

8 of 10
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : संवाद
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा जंक्शन के आउटर पर बाइक सवार ट्रैक पार कर रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से दंपती, उनके दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हुई है। मामले में जीआरपी आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

9 of 10
घटना के बाद शवों को सील करती पुलिस - फोटो : संवाद
भीषण टक्कर के बाद 45 मिनट तक ठप रहा रेल संचालन, कई ट्रेनें रुकीं
रोजा जंक्शन के पॉवर केबिन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गरीब रथ एक्सप्रेस से बाइक टकराने के बाद करीब 45 मिनट तक डाउनलाइन पर रेल संचालन ठप रहा। इस दौरान कई ट्रेनों को रोका गया। शवों को रेलवे लाइन से हटाने के बाद रेल संचालन बहाल हो सका।शाम करीब 6:10 बजे तेज रफ्तार गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक के परखचे उड़ गए। इसके पार्ट इंजन में करीब दो सौ मीटर तक घिसटते चले गए। इससे गरीब रथ एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फट गया। 
विज्ञापन

10 of 10
रोजा जंक्शन की क्राॅसिंग यहीं पर हुआ हादसा - फोटो : संवाद
हादसे के बाद लोको पायलट ने पॉवर केबिन व कंट्रोल को पूरी जानकारी दी, साथ ही प्रेशर पाइप को ठीक किया। बताते हैं  कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। इसके चलते बरेली बनारस एक्सप्रेस को आउटर पर करीब 35 मिनट तक खड़ा रखा गया। उसके पीछे मुगलसराय एक्सप्रेस खड़ी रही। करीब 45 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें