फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे साक्षी-अजितेश, तीन मिनट में कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 21 Aug 2019 01:08 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
साक्षी अजितेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बरेली के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश बुधवार सुबह रजिस्ट्रार ऑफिस में पेश हुए। बुधवार सुबह 10 बजे से पहले ही दोनों बेहद गोपनीय तरीके से रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। 

विज्ञापन


उन्होंने थम्ब इम्प्रेशन से लेकर रजिस्ट्रेशन की बाकी औपचारिकताएं मात्र तीन से चार मिनट में ही पूरी कीं और तुरंत वापस निकल गए। इस दौरान साक्षी और अजितेश को बड़े ही गोपनीय तरीके से पुलिस के कड़े पहरे में रजिस्ट्रार ऑफिस लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान दोनों लोगों को मीडिया से भी दूर रखा गया।

बता दें कि इससे पहले विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शिकायत की थी कि कुछ लोग उनके पिता के साथ ही ससुराल के लोगों को भी बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


साक्षी मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर यह शिकायत की थी। साक्षी ने कहा था कि उनके विधायक पिता और ससुराल वालों के बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। इस पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन

मालूम हो कि भाजपा विधायक की बेटी साक्षी ने तीन जुलाई को अपने भाई विक्की के दोस्त अजितेश से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बरेली एसएसपी से सुरक्षा मांगी थी। 

मीडिया के कई टीवी चैनलों पर भी इसे लेकर लंबी बहस चली थी। साक्षी ने विधायक पिता और उनके साथियों से अपनी जान को खतरा बताया था, हालांकि विधायक ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह साक्षी और अजितेश से कोई मतलब नहीं रखना चाहते हैं।

इसके बाद से ही बरेली पुलिस के दो गनर इनकी सुरक्षा में स्थायी रूप से लगे हैं। पहली बार बरेली आए नवदंपती की जानकारी पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बड़ी गोपनीय रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें