फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: रडार पर आरोपियों के मकान, मार्केट और बरातघर, 100 संपत्तियां चिह्नित; फरहत का घर किया जाएगा सील

Thu, 02 Oct 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बवाल के बाद से जिला और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब तक 82 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं आरोपियों की 100 से अधिक अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया जा चुका है। इस पर कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 7
बरेली में बवाल के बाद कई संपत्तियां की गईं सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में बवाल के आरोपियों के मकान, मार्केट व बरातघर जिला प्रशासन के रडार पर हैं। अधिकारी उनका रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) मानचित्र के विपरीत कराए गए निर्माण को चिह्नित कर रहा है। दशहरे के बाद उनको सील किया जा सकता है। अब तक गिरफ्तार हुए 82 आरोपियों और उनकी सौ से अधिक संपत्तियों की सूची अधिकारियों के पास है। इसी सूची के आधार पर आरोपियों के आवासीय भवन, मार्केट और बरातघर आदि की लोकेशन खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
बरेली में बवाल के बाद होटल किया गया सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से मिली सूची के आधार पर बीडीए ने आरोपियों और उनके मददगारों की सौ से अधिक संपत्तियों को चिह्नित किया है। मौके पर कराए गए निर्माण का मानचित्र से मिलान कराया जाएगा। मानचित्र की शर्तों का उल्लंघन या कोई अन्य कमी पाए जाने पर पहले स्थल को सील करेंगे, फिर नोटिस देकर संबंधित का पक्ष सुनेंगे। अवैध निर्माण की पुष्टि हुई तो बीडीए उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकेगा। बीडीए की टीमें इसके लिए रिकॉर्ड के साथ स्थलीय सर्वेक्षण कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
नफीस की मार्केट भी हो चुकी है सील - फोटो : अमर उजाला
अवैध भवनों पर नोटिस चस्पा
कुछ भवनों पर नोटिस चस्पा किए हैं। कुछ भवन ऐसे भी हैं जो बिना नक्शा पास कराए बना दिए गए। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए पहले ही कह चुके हैं कि बवाल के आरोपियों पर बीडीए ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए डिटेल स्टडी की जा रही है। विधिक पक्ष का भी आकलन किया जा रहा है।
 

4 of 7
फरहत के मकान में ठहरा था मौलाना - फोटो : अमर उजाला
फरहत का तीन मंजिला मकान अवैध, करना होगा खाली
मौलाना तौकीर रजा खां को शरण देने के आरोप में जेल गए फरहत खां का फाइक एन्क्लेव स्थित तीन मंजिला मकान शुक्रवार को बीडीए सील करेगा। इससे पहले फरहत के परिजनों को मकान खाली करना होगा। बारादरी थाने की पुलिस ने बीडीए का नोटिस फरहत की पत्नी खुशनसीब को सौंपा है। 
विज्ञापन

5 of 7
बारादारी थाने में बवाल के आरोपी - फोटो : पुलिस
फरहत का मकान अवैध- बीडीए  
बीडीए के सक्षम प्राधिकारी की ओर से फाइक एन्क्लेव निवासी फरहत खां के नाम जारी नोटिस में लिखा है कि 120 वर्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इसके विरुद्ध नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई करते हुए 30 सितंबर को वाद दायर किया गया है। अधिनियम के तहत भवन को तीन अक्तूबर तक सील किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए तीन अक्तूबर से पहले भवन को खाली कर दें। 
विज्ञापन

6 of 7
फरहत का मकान - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हालत हुई खराब, रिश्तेदारी में भेजा
घर पर मिली फरहत की बहू शाहीन का दावा है कि उनकी सास खुशनसीब की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेटी फिजा के साथ रिश्तेदारी में भेज दिया गया है। हमारा मकान अभी का नहीं है। हमें उस गुनाह की सजा दी जा रही है, जो हमने किया ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फरहत का मकान - फोटो : अमर उजाला
फरहत की पत्नी ने लगाई सीएम योगी से गुहार 
मौलाना तौकीर के साथ जेल भेजे गए फरहत की पत्नी खुशनसीब ने बुधवार को मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उसका घर न तोड़ा जाए। उसने पति फरहत व बेटे मोइन को निर्दोष बताया। बता दें कि बवाल से पहले बृहस्पतिवार की रात मौलाना तौकीर फरहत के फाइक एन्क्लेव स्थित घर पर रुका था। पुलिस ने वहीं से मौलाना तौकीर व फरहत को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें