फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: 55 व्हाट्सएप कॉल और 1600 उपद्रवी... इस शख्स ने रची थी खतरनाक साजिश; सामने आ गई हिंसा की हकीकत

Sun, 28 Sep 2025 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में बवाल को लेकर शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने 55 लोगों को व्हाट्सएप कॉल कर 1600 उपद्रवी बुलाए थे। मौलाना की ज्ञापन देने की नहीं, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी थी। माहौल बिगाड़ने में आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
1 of 15
bareilly violence - फोटो : अमर उजाला
बरेली शहर का माहौल यूं नहीं बिगड़ा, इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने इसके लिए खतरनाक साजिश रची थी। नदीम ने 55 लोगों को व्हाट्सएप कॉल की थी। इन 55 लोगों के जरिये शहर में बवाल कराने के लिए 1600 लोग जुटाए गए। सभी से कहा गया था कि सीएए-एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन की तरह ही नाबालिगों को आगे रखना है। उन्हीं लोगों ने खलील स्कूल तिराहे के पास और फिर श्यामगंज में माहौल को बिगाड़ा। अब नदीम भूमिगत है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

2 of 15
कमिशनर भूपेन्द्र एस चौधरी और डीआईजी अजय साहनी ने पुलिस फ़ोर्स के साथ किया शहर में निकाला रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे प्रारंभिक पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, मौलाना तौकीर की मंशा ज्ञापन देने की नहीं, बल्कि इस्लामिया मैदान पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर शक्ति प्रदर्शन करने की थी। हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। 
विज्ञापन

3 of 15
बरेली शहर में पुलिस फोर्स ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात में ही नफीस और लियाकत के साथ नदीम ने पुलिस को पत्र दिया कि मौलाना तौकीर शुक्रवार को प्रदर्शन नहीं करेंगे। यह भी कहा कि वह सुबह तक घूम-घूम कर आईएमसी समर्थकों को बताएगा कि इस्लामिया मैदान में कोई प्रदर्शन नहीं होना है। 

 

4 of 15
कोतवाली के बाहर मौजूद पुलिस फ़ोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दिया हुआ पत्र पोस्ट कर बताया फर्जी 
सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ें। इसके बाद रात दो बजे उसने आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप में पुलिस को दिया हुआ पत्र पोस्ट कर लिखा कि यह फर्जी है।

 
विज्ञापन

5 of 15
पुलिस ने ड्रोन करवाई निगरानी - फोटो : अमर उजाला
55 लोगों को कॉल कर जुटने के लिए कहा
इसके बाद वह फोन बंद कर लापता हो गया। शुक्रवार दोपहर वह अचानक सक्रिय हुआ और अपने फोन से 55 लोगों को कॉल कर आईएमसी के प्रभाव वाले स्थानों पर जुटाने के लिए कहा। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नदीम ने अपने साथियों के साथ पुलिस और पब्लिक दोनों को गुमराह किया। फिलहाल वह भागा हुआ है। उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 15
करोलान स्थित रज़ा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन से भी नहीं ली थी अनुमति
जिस इस्लामिया मैदान में सभा और प्रदर्शन का एलान था, उसके लिए मौलाना तौकीर रजा या आईएमसी की ओर से किसी ने स्कूल प्रबंधन से अनुमति नहीं मांगी थी। स्कूल के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने शनिवार को बताया कि मौलाना या आईएमसी की ओर से मैदान में आयोजन के लिए प्रबंध समिति से न अनुमति मांगी गई थी और न दी गई थी। हम शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हैं। जब जिला प्रशासन ने ही उनको आयोजन की अनुमति नहीं दी तो भला हमारी ओर से क्यों दी जाती? इससे पहले भी हमारी ओर से कभी मौलाना या आईएमसी को इस्लामिया ग्राउंड में किसी तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

7 of 15
एसएसपी अनुराग आर्य ने डीएम अविनाश सिंह के साथ प्रेस वार्ता कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल से खुलेगा राज
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि चक महमूद निवासी अनीस सकलैनी और नदीम अराजक भीड़ की अगुवाई कर रहे थे। दोनों भीड़ को इस्लामिया मैदान की तरफ जाने के लिए उकसा रहे थे। दोनों फोन पर किसी से निर्देश भी प्राप्त कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने नारेबाजी शुरू कराते हुए पुलिस पर पथराव कराया। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। दोनों को निर्देश कौन दे रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

8 of 15
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली बवाल : मौलाना तौकीर समेत आठ गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद
आई लव मोहम्मद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। एहतियातन जिले में 29 सितंबर की रात 12.30 बजे तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 22 पुलिस वाले घायल हो गए थे। 

9 of 15
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
इस मामले में पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 125 लोग नामजद हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, प्रेमनगर और कैंट थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई हैं। 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

 

10 of 15
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अज्ञात उपद्रवियों को वीडियो फुटेज से किया जा रहा चिह्नित
बवाल में शामिल तीन हजार अज्ञात आरोपियों को वीडियो फुटेज के जरिये चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलाना तौकीर को फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल और अन्य आरोपियों को बरेली सेंट्रल जेल-टू भेजा गया है।

11 of 15
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने कहा कि पुलिस पर हमले की पहली व बड़ी घटना खलील हायर सेकंडरी स्कूल तिराहे पर हुई। इसमें मौके पर मौजूद राजपत्रित अधिकारियों पर भीड़ ने पत्थर फेंके और पुलिस पर फायरिंग की। यहीं से मौलाना तौकीर के अलावा बाकी सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। यहां उपद्रवियों ने दो बाइकों में तोड़फोड़ भी की थी।

 

12 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे थे कई लोग 
मौलाना तौकीर के बुलावे पर भीड़ के जुटने की बात सार्वजनिक है। मगर, इसके अलावा भी कई लोग पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे थे। उनका क्या उद्देश्य था, यह तथ्य भी पुलिस जांच में स्पष्ट करेगी। एसएसपी ने बताया कि खलील हायर सेकंडरी स्कूल के पास से पत्थर, जूते-चप्पल, पुलिस के टूटे बैरिकेड, एक तमंचा, कुछ कारतूस व खोखे, ब्लेड, चाकू और टूटी बोतल मिली हैं। बोतल से पेट्रोल की गंध आ रही थी।

13 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये सात आरोपी गिरफ्तार
सात अन्य आरोपी मनीफुद्दीन, अजीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, आमिर, निहाल, सरफराज पुत्र शमीम, सरफराज पुत्र सलीम।

14 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे शुरू हुआ था बवाल
शुक्रवार को भीड़ कथित तौर पर तौकीर द्वारा बुलाए गए एक प्रस्तावित प्रदर्शन को आखिरी समय में रद्द किए जाने से नाराज थी। एसएसपी के अनुसार, रजा के उकसावे पर युवाओं की भीड़ सड़कों पर उत्तर आई, जिससे खलील तिराहा से लेकर इस्लामिया मैदान तक अराजकता का माहौल बन गया। अधिकारी ने बताया कि मौलवी ने शुक्रवार की रात इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के नेता और दोस्त फरहत के घर पर बिताई। हालांकि उनके समर्थकों को बताया गया था कि वह दिल्ली चले गए हैं।
विज्ञापन

15 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआईटी करेगी जांच
डीआईजी अजय साहनी ने रूट मार्च के दौरान कहा कि तफ्तीश के लिए विशेष जांच कमेटी (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में मौलाना व अन्य आरोपियों पर रासुका भी लगाया जा सकता है। एसएसपी ने कहा कि कोतवाली में दर्ज पांच मामलों की विवेचना सीबीगंज इंस्पेक्टर को दी गई है। साथ ही बारादरी थाने के दोनों मुकदमों की विवेचना इज्जतनगर थाने को सौंपी गई हैं। चूंकि इन मामलों में इंस्पेक्टर ही वादी थे तो विवेचना दूसरी जगह से कराने का नियम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें