Bareilly Violence News updates in Hindi: बरेली में हुए बवाल पर नया अपडेट आया है। रात 12:30 बजे मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हो गई। देर रात डॉ. नफीस को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आईएमसी जिलाध्यक्ष सादिक सहित 31 गिरफ्तार किए गए हैं। आईएमसी दफ्तर पर भी ताला लग गया है। 74 दुकानें सील की गई हैं। जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
Bareilly Violence Case: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी और शहर में हुए बवाल के आरोपी डॉ. नफीस की नावल्टी स्थित मार्केट को नगर निगम ने सोमवार को सील कर दिया। इसमें 74 दुकानें हैं। इसी मार्केट में आईएमसी का दफ्तर भी संचालित किया जा रहा था। उस पर भी नगर निगम ने ताला लगा दिया है। आरोप है कि नाले पर कब्जा कर यह मार्केट बनाई गई है। देर रात नफीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रात 12.45 बजे इंटरनेट सेवा बहाल हो गई।
आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष और तौकीर के सिपहसालार नदीम को पुलिस ने रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। उपद्रव की तफ्तीश के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
मार्केट की कई अवैध दुकानें नाले पर बनी
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि एसआईटी में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में तीन सीओ और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि पहलवान साहब की मजार के पास की मार्केट की कई दुकानें नाले पर बनी हैं जो अवैध हैं।
विज्ञापन
3 of 10
बरेली में बवाल के बाद होटल की नपाई करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने मार्केट की पैमाइश की
शनिवार शाम को ही नगर निगम की टीम ने मार्केट की पैमाइश कर ली थी। सोमवार को टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों को सामान निकालने के लिए कहा। जैसे-जैसे दुकानें खाली होती गईं, एक-एक कर उनको सील किया गया।
4 of 10
मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील
- फोटो : अमर उजाला
सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करता था नफीस
फिर पूरी मार्केट पर बाहर से भी सील लगा दी। मार्केट के दूसरे तल पर स्थित आईएमसी कार्यालय में बैठकर नफीस जिले में होने वाले संगठन के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करता था। इस कार्यालय में मौलाना तौकीर का दो-तीन बार ही आना-जाना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 10
मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. नफीस ही संगठन की पूरी रणनीति को अंजाम देता था। नफीस का करीबी पार्षद अनीस सकलैनी मार्केट में पंचायत लगाकर बैठता था। पिछले दिनों नफीस ने आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर उतारने पर किला इंस्पेक्टर को हाथ काटने और वर्दी उतारने की धमकी दी थी।
पुलिस का वायरलेस हैंडसेट लेकर भागा था नदीम
आईएमसी का पूर्व जिलाध्यक्ष और मौलाना तौकीर का खास गुर्गा नदीम खां उपद्रव के दौरान पलिस का वायरलेस हैंडसेट भी छीनकर ले गया था। कोतवाली पुलिस ने नदीम की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हैंडसेट बरामद कर लिया। माना जा रहा है कि नदीम व अन्य आरोपियों ने पुलिस की गोपनीय बातें सुनने के लिए इस हैंडसेट का इस्तेमाल किया होगा। साथ ही, वह सेट जिस टीम का रहा होगा, उसका दूसरी टीमों से संपर्क भी टूट गया होगा।
भड़काने वालों में सबसे आगे था नदीम
एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नदीम खां मौलाना तौकीर का बेहद भरोसेमंद है। शुक्रवार को बवाल के दौरान भीड़ को उकसाकर प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में वह सबसे आगे था। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात कोतवाली क्षेत्र से ही नदीम की गिरफ्तारी की।
8 of 10
बवाल के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आईएमसी जिलाध्यक्ष सादिक सहित 31 गिरफ्तार
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया।
9 of 10
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात बारादरी पुलिस ने आईएमसी के जिलाध्यक्ष फरीदपुर निवासी सादिक खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
प्यार दिलों में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं : बरेलवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आई लव मोहम्मद विवाद पर कहा कि नबी के प्रति प्यार दिलों में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं। नबी के प्रति प्यार दिखाने के ये तरीके गलत हैं। इन कामों से मोहम्मद नाम वाले पोस्टर फाड़े जाते हैं, गिराए जाते हैं और उनका अपमान होता है। मैं दूसरे धमों के त्योहारों के दौरान प्रदर्शन, जुलूस या आंदोलन के खिलाफ हूं। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की।