फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अब नहीं करेंगे पथराव और बवाल...', आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, नदीम की अकड़ अब भी बाकी; न जोड़े हाथ

Tue, 30 Sep 2025 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली बवाल के आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।
विज्ञापन
1 of 11
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला
बरेली में बवाल करने वाले आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम खां के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

2 of 11
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नदीम खां मौलाना तौकीर का बेहद भरोसेमंद है। शुक्रवार को बवाल के दौरान भीड़ को उकसाकर प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में वह सबसे आगे था। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात कोतवाली क्षेत्र से ही नदीम की गिरफ्तारी की। उससे पूछताछ के बाद पता लगा कि 26 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस का वायरलेस हैंडसेट लेकर भाग निकला था। नदीम की निशानदेही पर हैंडसेट बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
आरोपी नदीम खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाथ जोड़कर बोले आरोपी- नहीं करेंगे पत्थरबाजी, नदीम की अकड़ अब भी बाकी
प्रेसवार्ता के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे। हालांकि, इस दौरान नदीम ने हाथ नहीं जोड़े। लोगों ने टोका तो भी वह अकड़ दिखाता रहा। कोतवाल अमित पांडेय ने नदीम को आंखें दिखाईं तो उसने हाथ थोड़ा ऊपर कर दिया।
 

4 of 11
बवाल के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई गिरफ्तारी
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। साथ ही, 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 11
आरोपी नदीन खान - फोटो : अमर उजाला
मौलाना को पनाह देने वालों का छिनेगा आशियाना, बीडीए की टीम ने किया सर्वे
मौलाना तौकीर को पनाह देने वाले का आशियाना छिनेगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम फाइक एन्क्लेव निवासी फरहत के घर पर कार्रवाई करेगी। फोर्स न मिलने से बीडीए की टीम सोमवार को रुक गई। फोर्स मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 11
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
शहर में बवाल कराने की साजिश रचने के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर को अपने घर में पनाह देने वाले उसके करीबी फरहत का फाइक एन्क्लेव स्थित मकान अब बीडीए के निशाने पर है। सोमवार को बीडीए की टीम ने फरहत के घर का सर्वे कर उसका वीडियो बनाया। 
 
विज्ञापन

7 of 11
दरगाह आला हज़रत वाली गली में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को ही फरहत के मकान की सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी थी, पर बीडीए की टीम को लोकेशन की जानकारी नहीं थी। इसलिए पहले बीडीए के अफसर मौके पर पहुंचे और कार के अंदर से ही मकान का वीडियो बनाकर लौट आए।
 

8 of 11
कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
सीलिंग या ध्वस्तीकरण... इस पर असमंजस
फरहत का मकान सील होगा या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी, इसको लेकर असमंजस बना हुआ है। बीडीए अफसरों के मुताबिक, उच्चाधिकारियों ने इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं किया है। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचने पर ही उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। इस समय मौलाना का साथ देने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है जो बेहद गोपनीय है।

9 of 11
मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील - फोटो : अमर उजाला
मौलाना की मदद कर फंसे पिता-पुत्र
बरेली के फाइक एन्क्लेव से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बरातघर संचालक फरहत अहमद और उसके बेटे फरमान ने माहौल भड़काने में मौलाना तौकीर का पूरा साथ दिया था। आरोपियों से पूछताछ और जांच में पता लगा है कि कई लोगों को इन्होंने खुद कॉल करके बुलाया था। दोनों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उनको जेल भेजा जा चुका है। 
 

10 of 11
सील होने से पहले दुकानों से सामान निकालते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में दोनों की भूमिका संदिग्ध मिली है। फरहत आईएमसी का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। उसने व उसके बेटे ने न केवल पुलिस से बचकर भागे मौलाना तौकीर को अपने घर में छिपाया, बल्कि भड़काऊ बयान के वीडियो वायरल कराने में मौलाना की पूरी मदद की। 
विज्ञापन

11 of 11
बंद पड़ी दुकानों की जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई लोगों को अनीस सकलैनी की लिखी गई अपील का पर्चा भेजने और कॉल करके बुलाने का भी काम किया। दोनों के खिलाफ संबंधित मुकदमे में कोई और आरोप साबित हुए तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें