मौलाना तौकीर रजा के बयानों से कई बार बरेली शहर का माहौल बिगड़ा है। पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। ज्ञानवापी, अयोध्या, मथुरा से संभल हिंसा तक को लेकर विवादित बयान दिए हैं। हमेशा लोगों को भड़काने की कोशिश की है।
विज्ञापन
1 of 12
बरेली बवाल: एक मामले में मौलाना तौकीर रजा भी आरोपी बनाए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के विवादित बयान से पहले भी कई बार शहर का माहौल बिगड़ चुका है। मौलाना ने काशी के ज्ञानवापी, अयोध्या, मथुरा से लेकर संभल हिंसा तक विवादित बयान देकर लोगों को भड़काने की कोशिश की। ज्ञानवापी मामले में जेल भरो का एलान करके मौलाना ने नौ फरवरी 2024 को बवाल करा दिया था।
उस दौरान शहर में कई स्थानों पर पथराव और हिंसक झड़पें हुई थीं। अक्तूबर 2024 में मौलाना ने आईएमसी के स्थापना दिवस पर देश को जाम करने की धमकी दी। अब पहली बार मौलाना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
2 of 12
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
ताजा बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा के पुराने बयान फिर वायरल हो रहे हैं। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ मामले तो वर्ष 1982 से दर्ज होने लगे थे, लेकिन पहली बार वर्ष 2010 में हुए दंगों के आरोप में आठ मार्च को मौलाना को जेल भेजा गया था। तब दो दिन बाद ही मौलाना को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
3 of 12
अमर उजाला में छपी साल 2010 के दंगे की खबर
- फोटो : अमर उजाला
2010 के दंगे की चार्जशीट में पुलिस ने मौलाना का नाम तक शामिल नहीं किया। हर बार भीड़ जुटाने के लिए शुक्रवार का दिन चुनना और इससे एक-दो दिन पहले वीडियो बयान वायरल करना तौकीर रजा की आदत है। सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर भी तौकीर रजा ने विवादित बयान दिया था। गिरफ्तारी देने का ऐलान कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।
4 of 12
मौलाना तौकीर रजा ( 15 जून की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
16 जुलाई 2024 को तौकीर रजा ने सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह कार्यक्रम का आयोजन करने का बयान देकर शहर के माहौल को गरमा दिया था। मुसलमानों पर अत्याचार की बात कह कर 15 जून 2025 को भी मौलाना ने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 12
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
संभल हिंसा के बाद की थी बरेली का माहौल गरमाने की कोशिश
पिछले साल संभल हिंसा में जान गंवाने वाले मुसलमानों को शहीद बताकर तौकीर रजा ने बरेली का माहौल गरमाने की कोशिश की थी। 29 नवंबर शुक्रवार को संभल जाने का ऐलान किया था। अधिकारियों ने समझाने के बावजूद चोरी-छिपे 29 नवंबर को समर्थकों के साथ संभल के लिए कूच कर दिया था। तब सीबीगंज में पुलिस ने मौलाना को हिरासत में ले लिया था। उस दौरान मौलाना ने आरोप लगाया था कि संभल में अफसर हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन
6 of 12
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हम 20 करोड़ हैं, एक फीसदी भी सड़कों पर निकल आए तो...
तौकीर ने 25 सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए कार्यक्रम में कहा था कि हम 20 करोड़ हैं या 30 करोड़ हैं, यह तो वह नहीं जानते। मगर, जिस दिन एक फीसदी भी घरों से निकल आए और दिल्ली कूच कर ऐलान कर दें कि जब तक नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा तो सरकार को झुकना पड़ेगा।
हमारे नौजवान बुझदिल नहीं...
मौलाना तौकीर रजा ने 11 नवंबर 2024 को बयान दिया कि हमारे नौजवान बुझदिल नहीं हैं। हमने उनको कंट्रोल कर रखा है। जिस दिन हमारे नौजवान आउट ऑफ कंट्रोल हो गए तो तुम्हारे बस की बात नहीं उन्हें रोक पाना। जिस दिन हम लोग सड़कों पर उतर आएंगे तो तुम्हारी रूह कांप जाएगी।
8 of 12
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ी थी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार को हुआ था बवाल
मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर आई लव मोहम्मद के समर्थन में शुक्रवार को भीड़ जुटी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 22 पुलिस वाले घायल हो गए थे। इस मामले में पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 125 लोग नामजद हैं। करीब तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं।
9 of 12
बवाल के बाद मौके पर पड़े जूते-चप्पल
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार
बवाल के मामले में पुलिस अब तक मौलाना तौकीर समेत 34 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। मौलाना तौकीर रजा को शनिवार सुबह फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश भी दे रही है।
10 of 12
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बवाल के मामले में पुलिस ने रविवार को आईएमसी नेता नदीम सहित 22 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 16 लोगों पर बवाल करने और छह पर मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप है। उधर, बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने तौकीर के करीबी आरिफ के एक होटल और दो बरातघर को सील कर दिया है।
11 of 12
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमनगर थाने में एक और मामला दर्ज
एसपी सिटी मानुष परीक ने कहा कि बवाल करने के आरोपियों में से 13 कोतवाली और दो बारादरी थाना क्षेत्र के हैं। जबकि मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भूड़ कब्रिस्तान के पास लोगों को भड़काने और टोकने पर पुलिस टीम पर हमलावर होने के आरोप में प्रेमनगर थाने में नया मुकदमा दर्ज कर छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बरातघर और होटल सील
बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने रविवार को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित फहम लाॅन, फ्लोरा गार्डन बरातघर और होटल स्काई लार्क को सील कर दिया है। दोनों बरातघर मोहम्मद आरिफ के नाम हैं, जबकि होटल उनकी पत्नी आसिफा जमाल के नाम पर है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि मोहम्मद आरिफ का जलसा ग्रीन बरातघर पहले से ही सील है। चारों स्थानों पर मानचित्र की शर्तों के विपरीत अतिरिक्त निर्माण कराया गया है।