श्यामगंज बाज़ार में हालात समान्य
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बाजार में कम दिखे लोग
शनिवार को शहर की स्थिति सामान्य तो दिखी, मगर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। सामान्य दिनों के मुकाबले शहर की सड़कों पर लोग कम नजर आए। ऑटो व ई-रिक्शा भी कम दिखे। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। यह स्थित छोटे-बड़े सभी बाजारों में नजर आई। रोडवेज, इस्लामिया मार्केट, कुमार टाकीज, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, साहूकारा, सिविल लाइंस, सैलानी आदि बाजारों में रौनक कम रही। रविवार को बाजारों में चहलकदमी देखी गई है।