फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: बेखौफ थे उपद्रवी... पुलिस पर फायरिंग, तेजाब की बोतलें भी फेंकी; दंगे की आग में झोंकने की थी तैयारी

Sun, 28 Sep 2025 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आई लव मोहम्मद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। एहतियातन जिले में 29 सितंबर की रात 12.30 बजे तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 22 पुलिस वाले घायल हो गए थे। इस मामले में पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 125 लोग नामजद हैं।
विज्ञापन
1 of 15
bareilly violence - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद बारादरी क्षेत्र में भी अराजक भीड़ ने जमकर बवाल मचाया था। सैलानी, कांकरटोला, श्यामगंज चौराहे के आसपास भीड़ हाथों में तख्तियां लेकर इस्लामिया मैदान की तरफ कूच कर रही थी। रोकने पर पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग की। तेजाब की बोतलें फेंकी। 

एक गोली सिपाही सिद्धांत चौधरी के बाएं हाथ को छूकर निकली। सिद्धांत की वर्दी भी जल गई। पथराव में सिपाही आदित्य प्रताप घायल हो गए। व्यापारी दुकानें बंद कर भागने लगे। पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज कर कई आरोपियों की गिरफ्तारी की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
कोतवाली के बाहर मौजूद पुलिस फ़ोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की बैरिकेडिंग को गिराया
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि हंगामा कर रही भीड़ को उन्होंने निषेधाज्ञा लागू होने की बात कहकर घर लौटने के लिए कहा, लेकिन भीड़ में मौजूद अराजक तत्वों ने आपत्तिजनक नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की बैरिकेडिंग को गिरा दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया
पुलिस पर तेजाब की बोतलें फेंकी। सैलानी रोड पर पुलिस टीम पर हमला कर माहौल खराब किया गया। तब हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। इसके बाद भीड़ इस्लामिया मैदान जाने की तैयारी करने लगी। 

 

4 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर तन से जुदा करने के नारे लगाए
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय क्यूआरटी के साथ श्यामगंज पुल के नीचे पहुंचे। तभी देखा कि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की तरफ से 250 अज्ञात लोग सिर तन से जुदा करने के नारे लगाते हुए हाथ में तख्ती लेकर श्यामगंज चौराहे की तरफ बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 15
बरेली में बवाल के बाद चेतावनी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने भीड़ से घर लौटने की अपील की। तभी नदीम, अनीस सकलैनी, साजिद सकलैनी, तहमीन, वसीन तहसीनी, अजीम, अदनान, मोईन, फैजुल नवी, कलीम खां, मोबीन, नयाब, बबलू खां, दाऊद खां, अमन, अजमल रफी, फैजान, समनान, सम्मू खान, अरशद उल्ला, मुस्तफा नूरी, नौशाद खान, मुनीम मियां, आकिब, मुन्ना, सलाउद्दीन, यूनुस, आशू और 250 अज्ञात लोग भड़काऊ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

6 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमनगर पुलिस ने मौलाना व चार कारिंदों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बरेली शहर में कई बार भीड़ जुटाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर चुके मौलाना तौकीर रजा खां पर इस बार पूरा शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस ने प्रेमनगर थाने में उपद्रव कराने के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां को उसकी टीम के साथ नामजद किया है।
 
विज्ञापन

7 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार को वह बानखाना में अख्तर वाली गली में पहुंचे तो वहां चौक पर आईएमसी के पदाधिकारी अल्तमस, राशिद खां, मोहसिन अख्तर, शहनवाज, कामरान, इरफान, शहजाद, शाहनवाज, इमरान उर्फ बिरेट, शादाब, फाजिल, अमन कुरैशी, आरिफ, आशिफ रजा, इम्तियाज अली, इमरान, मुशीर आलम, फिरोज हुसैन, अनवर हुसैन, आसिफ और 200 अज्ञात लोग बैठक कर रहे थे। पुलिस को देखकर सिर तन से जुदा के नारे लगाने लगे।

8 of 15
बरेली में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए टोका तो बताया गया कि मौलाना तौकीर रजा खां, उसके गुर्गे लक्की शाह, नदीम खां और मुनीर इदरीसी के आह्वान पर जुलूस लेकर इस्लामिया मैदान जाना है। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे हाथापाई की। सिपाही विक्रांत की वर्दी फाड़ दी गई।
 

9 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने लाठियां फटकारी तो उपद्रवी गलियों से होकर भाग हो गए। सभी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

 

10 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से छीन लिए डंडे, दूसरी रिपोर्ट में 150 नामजद
बारादरी थाने में कराई गई दूसरी रिपोर्ट के अनुसार कांकर टोला और आसपास इलाके से नमाज के बाद भीड़ जुलूस के रूप में इस्लामिया मैदान की तरफ जा रही थी। भीड़ को धारा 163 लागू होने के बारे में बताया। इसके बावजूद अनीस, साजिद, तहमीन, वसीम, अजीम, नदीम, अदनान, मोईन, फैजुल, कलीम, मोबीन, नयाब, बबलू, दाऊद खां, अमन, अजमल रफी, फैजान, समनान, सम्मू खान और 150 अज्ञात लोग आपत्तिजनक नारेबाजी करने लगे। 

 

11 of 15
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिसवालों से डंडे छीनकर वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठियां फटकारी तो उपद्रवी गलियों से भाग गए।

12 of 15
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोन पर मिल रहा था भीड़ को उकसाने का निर्देश
धनंजय पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया है कि लोगों को बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन नदीम और अनीस सकलैनी के नेतृत्व में भीड़ इस्लामिया की तरफ कूच करने पर आमादा थी। अनीस और नदीम को फोन पर भीड़ को उकसाने के निर्देश मिल रहे थे। भीड़ ने बवाल शुरू कर दिया। पुलिस को मौके से दो खोखे, तेजाब की बोतल के टुकड़े, ईंट-पत्थर के टुकड़े, 50 अलग-अलग चप्पलें आदि सामान मिला है।
 

13 of 15
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर को दंगे की आग में झोंकने की थी तैयारी
बवाल के आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच और पूछताछ में गहरी साजिश का खुलासा हुआ है। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए भीड़ में छिपे अराजक तत्व तेजाब की बोतलें और हथियार लेकर आए थे। पुलिस को इसका इनपुट मिला था, इसलिए पहले से तैयारी कर ली थी। यदि पुलिस बल तैनात नहीं होता तो अराजक भीड़ बड़ा नुकसान कर सकती थी। 
 

14 of 15
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर को एक और दंगे की आंच में झोंकने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जब पुलिसकर्मियों को तेजाब की बोतलों और गोलियों से निशाना बनाने का प्रयास किया गया, तब भी हमने धैर्य से काम लिया। डीएम ने बताया कि अब उपद्रवियों पर बड़ी कार्रवाई कर मिसाल कायम की जाएगी।
विज्ञापन

15 of 15
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौलाना और साथियों पर इन धाराओं में लिखी रिपोर्ट
प्रेमनगर थाने में मौलाना और उसके साथियों पर पुलिस की तरफ से दस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 191(2), 61(2), 49, 223, 221, 121, 132, 324(3), 352 और 351 (2) के तहत मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें