फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: दोनों गुटों का जुड़ा भाजपा से नाम... एक के पीछे मंत्री के पति तो दूसरे पर पूर्व विधायक का हाथ

Mon, 24 Jun 2024 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 10
Bareilly uproar - फोटो : अमर उजाला
बरेली शहर में शनिवार सुबह हुए बवाल में शामिल दोनों गुटों का नाम भाजपा से जुड़ रहा है। फरार चल रहे राजीव राणा ने वीडियो वायरल कर उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी व उनके बेटे को घटना में शामिल बताया। 

वहीं, पकड़े गए आदित्य उपाध्याय की मां (रिटायर्ड इंस्पेक्टर) मीरा शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल पर साजिश का आरोप लगाया है। घटना के बाद फरार राजीव राणा ने अपनी फेसबुक आईडी पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि पप्पू गिरधारी उसका प्लॉट छीनना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
कभी आदित्य उपाध्याय और कभी अनुज मिश्रा को आगे कर देते हैं। एक बार उनके घर पर भी चढ़ाई कराई जा चुकी है। राजीव के मुताबिक पप्पू गिरधारी ने कहा था कि यह प्लाॅट हमें दे दो। मना करने पर पप्पू गिरधारी ने अपने लोगों को भेजकर जबरन प्लॉट छीनना चाहा। वह आईजी के पास भी गए थे। 
विज्ञापन

3 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पप्पू गिरधारी जिस प्लॉट पर हाथ रख देते हैं, उसे छीनकर ही मानते हैं। वीडियो में राजीव राणा ने घटना के लिए पप्पू गिरधारी व उनके बेटे को जिम्मेदार ठहराया है।

 

4 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आदित्य उपाध्याय की मां (रिटायर्ड इंस्पेक्टर) मीरा शर्मा का कहना है कि जमीन बेचकर और सेवानिवृत्ति के बाद मिले रुपयों से यह जमीन खरीदी थी। इसके बाद पोते के नाम से यहां मार्बल की दुकान खोली। पहले डॉ. भारती जमीन देने का दबाव बनाती रहीं, फिर उनका गुर्गा राजीव राणा दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन

5 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
मीरा शर्मा ने आरोप लगाया है कि राजीव राणा भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का साझीदार है। राजीव राणा हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया है, फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इज्जतनगर पुलिस ने बेटे आदित्य को भगा दिया तो वह घर पहुंचकर लाइसेंसी बंदूक ले आया। हमलावरों ने दुकान पर लगे पांच सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

6 of 10
पप्पू गिरधारी - फोटो : अमर उजाला
मेरा कोई लेना-देना नहीं : पप्पू गिरधारी
पप्पू गिरधारी ने कहा- मैं राजीव राणा व दूसरे पक्ष को जानता तक नहीं। प्लाॅट से भी मेरा कोई मतलब नहीं। मैं देहरादून में हूं। अधिकारी जांच कर रहे हैं। अगर मैं दोषी हूं या मेरा इस प्रकरण से कोई भी संबंध है तो जांच में सामने आ जाएगा। मुझे व मेरे बेटे का नाम साजिशन शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
पप्पू भरतौल, पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
मैं उज्जैन में हूं : पप्पू भरतौल
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने बताया- मैं उज्जैन में हूं। घटना से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को ही मैं बरेली से वृंदावन चला आया था। अब महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच गया हूं। पप्पू भरतौल ने इससे संबंधित वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह उज्जैन स्टेशन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

8 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
प्लॉट पर कब्जे के लिए 30 लाख में हुआ सौदा
पीलीभीत बाईपास रोड पर प्लॉट को कब्जा करने के लिए जिस फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी हुई उसकी पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। 30 लाख रुपये में प्लॉट पर कब्जा दिलाने का ठेका हिस्ट्रीशीटर केपी यादव के एक दोस्त ने लिया था। इसके बाद ही लड़कों को इकट्ठा किया गया। चूंकि लड़के ज्यादा थे लिहाजा पीलीभीत रोड पर बैरियर टू पुलिस चौकी से आगे देहात क्षेत्र में देर रात दारू पार्टी चली। ताकि लड़कों में जोश भरा जा सके।

 

9 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
शहर से निकलते ही पीलीभीत रोड पर देर रात तक हुई पार्टी
शनिवार सुबह शंकरा महादेव मार्बल दुकान व प्लॉट पर कब्जे के लिए फुलप्रूफ योजना बनाई गई। कब्जे के दौरान कहीं भी कमजोर न पड़े इसके लिए लड़कों की फौज तैयार की गई। इसका जिम्मा हिस्ट्रीशीटर केपी यादव को दिया गया। बताया जाता है कि केपी यादव ने अपने एक दोस्त से 30 लाख रुपये में प्लॉट पर कब्जे का सौदा किया। इसी दोस्त ने देहात व कई जगहों से लड़कों को बुलवाया था। इनके पास लाठी, डंडे, तमंचे, रॉड आदि थी। लड़को के अंदर जोश भरने के लिए बैरियर टू पुलिस चौकी से आगे देहात क्षेत्र में देर रात दारू पार्टी की गई। 

 
विज्ञापन

10 of 10
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
सभी लड़कों को यहीं इकट्ठा किया गया। यहां सबको बताया कि क्या करना है। इसके बाद इन्हें स्टार होटल में ठहराया गया। स्टार होटल राजीव राणा का बताया जा रहा है। यहां कुछ देर रुकने के बाद तड़के पांच बजे ये लड़के मार्बल की दुकान पर पहुंच गए। दुकान पर आते ही इन्होंने फायरिंग, मारपीट शुरू कर दी। पुलिस अब कॉल डिटेल सर्विलांस की जरिए हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पीलीभीत बाईपास के फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। हालांकि इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम का कहना है कि 30 लाख रुपये में सौदे की बात अभी सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें