बरेली में शिक्षक हत्याकांड में आरोपी पत्नी विनीता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विनीता और उसके घरवालों का इरादा अवधेश से पहले उनकी मां अन्नपूर्णा देवी की हत्या करने का था। अवधेश की हत्या से कुछ दिन पहले ही विनीता के कहने पर सुपारी किलर उसकी सास की हत्या करने फिरोजाबाद पहुंचे थे लेकिन इत्तफाक से अन्नपूर्णा देवी अपने मायके गई हुई थीं लिहाजा उनकी हत्या की साजिश टल गई। फिर विनीता ने आनन-फानन पहले अवधेश को ही रास्ते से हटाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को थाना इज्जतनगर पहुंचकर हाजिर हुई पति अवधेश की हत्या की मुख्य आरोपी विनीता ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले। उसने पुलिस को बताया कि अवधेश का अपनी मां अन्नपूर्णा देवी से गहरा जुड़ाव था। फोन पर उनसे लंबी बातचीत करना अवधेश की दिनचर्या का खास हिस्सा था। परिवार ही नहीं वह स्कूल की सारी गतिविधियों को भी अपनी मां के साथ साझा करते थे।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
मां की इजाजत के बगैर कोई काम करने को तैयार नहीं होते थे, परिवार के बंधनों से मुक्त होकर जल्द रईस बनने और खुलकर जिंदगी जीने के सपने देखने वाली विनीता के लिए यह सबसे बड़ा सिरदर्द था। इसी वजह से उसने यह सोचकर अपनी सास की हत्या की योजना बनाई थी कि इसके बाद अवधेश उसके चंगुल में आने से नहीं बच पाएंगे।
4 of 5
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
विनीता ने पुलिस को बताया कि उसने हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को अवधेश नहीं बल्कि अन्नपूर्णा देवी की हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद कई दिनों तक शेर सिंह अन्नपूर्णा देवी की रेकी करके यह भी पता करता रहा कि वह किस समय घर से बाहर निकलती हैं। सारी जानकारी जुटाने के बाद अवधेश की हत्या से दो-तीन दिन पहले आरोपी अन्नपूर्णा देवी की हत्या करने फिरोजाबाद पहुंचे लेकिन इत्तफाक से अन्नपूर्णा देवी अपने मायके चली गईं।
उनकी हत्या का मामला टलते देखने के बाद ही उसने आनन-फानन अवधेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक 12 अक्तूबर को शेर सिंह और उसके मायके के लोग बरेली पहुंचे और रात में घर में ही अवधेश की हत्या कर दी गई।