फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Serial Killer: पांच वारदातों के खुलासे पर सवाल... रेशमा को झाड़ियों में खींचकर कौन ले गया?

Sat, 10 Aug 2024 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। उसने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद कुलदीप महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी वजह से वह वारदातें कर रहा था।

 
विज्ञापन

2 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
छह महिलाओं की हत्या कबूल कर सनकी कुल्दीप गंगवार ने इसी पैटर्न पर शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में हुए अन्य महिलाओं के कत्ल में पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार मामलों में पुलिस ने खुलासा भी कर दिया था, जबकि सबसे पहली वारदात में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

 
विज्ञापन

3 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
अनीता की हत्या में रिपोर्ट नहीं कराई
पहली घटना पांच मई 2023 को परतापुर गांव में हुई थी। वहां कलावती नाम की महिला का शव झाड़ियों में मिला था। उसके गले में भी बांयी ओर ऐसी ही गांठ लगी थी, पर परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने न तहरीर दी और न पोस्टमॉर्टम कराया। अब एसएसपी का कहना है कि इसके समेत सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी।

 

4 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
रेशमा को झाड़ियों में खींचकर कौन ले गया
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला में श्मशान भूमि के पास झाड़ियों में 62 वर्षीय रेशमा देवी का शव मिला था। परिजनों के मुताबिक 12 अक्तूबर को रेशमा अपने पुत्र रोहताश के साथ दवा लेने मीरगंज गई थीं। बेटे ने मां को दवा और सामान दिलवाकर एक टेंपो में बैठा दिया था। खुद किसी काम से वहां रुक गया। अगले दिन बेटे ने मीरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ दिन बाद झाड़ियों में शव मिला था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित होने से पुलिस की टेंशन कम हो गई थी। यह सवाल अनुत्तरित थे कि उन्हें झाड़ियों में खींचकर कौन ले गया।
विज्ञापन

5 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
वीरावती हत्याकांड: जेल जाते वक्त रोया झोलाछाप
सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती की खेत से लौटते वक्त हत्या कर शव झाड़ियों में डाल दिया गया था। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई थी। पुलिस प्रयास करती रही पर खुलासा नहीं हो सका। बाद में गांव के झोलाछाप को जेल भेजा गया। पुलिस का तर्क था कि यह शख्स महिला पर गलत नजर रखता था और विरोध पर हत्या कर दी। हालांकि, 65 साल के आरोपी ने जेल जाते वक्त पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। गांव में भी कई चर्चाएं रहीं।

 
विज्ञापन

6 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
कुसुमा देवी की हत्या में नशेड़ी को बनाया आरोपी
खजुरिया निवासी कुसुमा देवी की हत्या भी खेत से लौटते वक्त हुई थी। साड़ी से गला कसा मिला था। परिजनों ने अज्ञात पर रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने काफी समय बाद नशेड़ी को जेल भेजा। तर्क था कि यह शख्स कुसुमा के खेत में सुल्फा पीने आता था। कुसुमा विरोध करती थीं। गांव में खुलासे को लेकर सवाल उठे थे।

 
विज्ञापन

7 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
शांति देवी की हत्या में बेटा गया जेल
शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी का शव फतेहगंज पश्चिमी थाने के पनवड़िया के जंगल में मिला था। इसमें शांति देवी का बेटा तोताराम ही जेल गया था। पुलिस ने तब संपत्ति विवाद में हत्या मानी थी। तर्क था कि शांति देवी की हत्या के काफी समय बाद तक परिवार बेखबर रहा था।
 
विज्ञापन

8 of 8
Bareilly Serial Killer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें