फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल में एक और नया खुलासा: बिहार और बंगाल से भी आए थे बवाली... यहां ठहरे थे; गिरफ्तारी से खुला राज

Wed, 01 Oct 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बरेली बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 73 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बरातघर को सील कर दिया।
विज्ञापन
1 of 9
बवाल के दौरान की तस्वीर (26 सितंबर) - फोटो : अमर उजाला
बरेली बवाल में एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस और खुफिया अमले ने पहले ही अंदेशा जताया था कि बरेली में उपद्रवी दूसरे जिलों और राज्यों से भी आए थे। इसकी तस्दीक उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद हो गई है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कुल 14 उपद्रवी गिरफ्तार किए। इनमें से दो उपद्रवी बिहार के रहने वाले हैं। 

इनमें हरमेन रजा और नेमतुल्ला बिहार के जिला पूर्णिया के निवासी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि वह नौमहला मस्जिद में ही रह रहे थे। उपद्रव करने के बाद दोनों बिहार भागने की फिराक में थे तभी कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा सोमवार को जेल भेजे गए दो आरोपी बिहार व पश्चिम बंगाल के निवासी थे। 
विज्ञापन

2 of 9
नदीम खां और डॉ. नफीस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के कहने पर पोस्ट डाली, फिर डिलीट की
पुलिस की जांच में पता लगा है कि बृहस्पतिवार रात जब नफीस व नदीम ने मौलाना से फोन पर बातचीत के बाद जनता के शहर न आने संबंधी पत्र जारी किया तो उसे पुलिस प्रशासन के अफसरों को देने के साथ ही आईएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। तब अधिकारियों ने अनुरोध किया कि इसे आईएमसी के फेसबुक पेज पर भी डाल दें। तब नफीस ने यह पत्र अपने बेटे को भेजकर संगठन के फेसबुक पेज पर अपलोड करने को कहा। फरमान ने इस पत्र को अपलेड करके पोस्ट किया। पुलिस अधिकारियों ने इसी दौरान पांच मिनट बाद ही संगठन का फेसबुक पेज देखा तो वह पोस्ट फरमान डिलीट कर चुका था। 
 
विज्ञापन

3 of 9
फरमान और मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
मौलाना ने दी थी प्रशासन को चुनौती
फरमान ने शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर रजा का एक भड़काऊ बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पेज पर अपडेट किया था। इसमें मौलाना आई लव मोहम्मद की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों से चलो इस्लामिया, भरो इस्लामिया का आह्वान कर रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना साफतौर पर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है। कह रहा है कि कर्फ्यू लगा दीजिए, कोई परवाह नहीं है। निकलेंगे तो निकलेंगे। लाठी चलाओ, गोली चलाओ या कर्फ्यू लगाओ।

4 of 9
मंगलवार को जेल भेजे गए ये आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बरेली बवाल : अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार 
आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 16 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 73 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 9
सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
तौकीर रजा के करीबी का बरातघर सील 
बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के एक करीबी के बारातघर को सील कर दिया। इसके साथ ही नगर निगम ने सपा पार्षद के दो चार्जिंग स्टेशनों को ध्वस्त किया है। इन्हें नगर निगम की जमीन और नाले पर बनाया गया था।
विज्ञापन

6 of 9
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : पुलिस
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 26 सितंबर को पार्षद अनीस की अपील पर काजीटोला का ताजीम तमंचा लेकर भीड़ में आया था। वह लोगों को भड़का रहा था। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो ताजीम ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। मंगलवार को राधा माधव स्कूल के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ताजीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं घुटने में गोली लगी है। ताजीम पशु तस्करी का भी आरोपी है। 
विज्ञापन

7 of 9
मंगलवार को जेल भेजे गए ये आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बारादरी और कोतवाली थाने की पुलिस ने आईएमसी के जिलाध्यक्ष शमशाद सहित 15 आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा। जबकि, एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अब तक 73 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

8 of 9
नरियावल में शराफत का बरातघर सील - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर के करीबी सूफी टोला निवासी शराफत के नरियावल स्थित बारातघर पर बीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की। वहीं, नगर निगम ने अपनी जमीन और नाले पर बने सपा पार्षद उमान रजा खान के दो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवाल और बीच की दीवार ढहा दी।
विज्ञापन

9 of 9
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
नफीस व उसके बेटे फरमान के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं कि वह लोग बवाल कराने में भूमिका निभा रहे थे। फरमान ने सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने में कसर नहीं छोड़ी। नए आरोपियों का नाम मुकदमों में शामिल किया गया है। किसी और की भूमिका मिली तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें