फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... रामायण वाटिका में गूंजे भजन, एक लाख लोगों ने देखी पुष्प प्रदर्शनी

Sat, 08 Mar 2025 09:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार रात आठ बजे तो एक मौका ऐसा भी आया जब भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हो जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 8
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
बरेली की रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को भगवान राम और शिव की स्तुति में भजन गूंजे। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी सुनते हुए हजारों लोगों ने राम वन गमन के प्रसंगों से जुड़ी छह वाटिकाओं का भ्रमण किया। फूलों से सजी वाटिका के प्रवेश द्वार के निकट बने सेल्फी प्लाइंट पर फोटो खिंचाने की होड़ रही। दोपहर से भीड़ बढ़ना शुरू हुई तो शाम सात बजे कहीं कोई जगह खाली नहीं बची। हर तरफ शहर और आसपास के लोग रामायण वाटिका में सजे भगवान के स्वरूप और फूलों की आकृतियों के संग खुद को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने में लगे रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रामायण वाटिका में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में रात आठ बजे तो एक मौका ऐसा भी आया जब भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। बीडीए के सुरक्षाकर्मियों के साथ अधिकारियों को आगे आना पड़ा तब कहीं जाकर व्यवस्था सुचारू हो सकी। स्कूली बच्चों से लेकर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शहर के सामान्य लोगों का देर रात तक तांता रहा।
विज्ञापन

3 of 8
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
भव्य रोशनी से जगमग वाटिका में रामायण की चौपाईयां भी गूंजती रहीं। हजारों प्रजातियों के फूलों की महक ने वातावरण को सुगंधित किया। हरसिंगार, चंपा, रात की रानी, मधुकामिनी और गुलाब आदि फूलों की महक बिखरी। पंपा सरोवर और बाबा केदारनाथ मंदिर के प्रतिरूप आकर्षण बने रहा।

4 of 8
Bareilly Ramayan Vatika - फोटो : अमर उजाला
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक शनिवार को सुबह से शाम तक तांता रहा। एक लाख लोगों के पुष्प प्रदर्शनी देखी है। रविवार को सुबह दस से रात दस बजे तक लोग प्रदर्शनी का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
Bareilly Ramayan Vatika - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों किए दर्शन, प्रतिमाओं के संग फोटो खिंचवाए
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत कई अधिकारियों ने भगवान के स्वरूपों के दर्शन किए। राम की प्रतिमा संग फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन

6 of 8
रामायण वाटिका में लगी श्रीराम की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका में राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री तैयार कर रहे हैं। इसके तीन महीने में तैयार होने के आसार है। बीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि मूर्ति लगने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से रामायण वाटिका को जनता के लिए समर्पित कराने की तैयारी है। अभी सिर्फ पुष्प प्रदर्शनी के लिए वाटिका खोली गई है।
विज्ञापन

7 of 8
रामायण वाटिका में फूल निहारती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी में शामिल संस्थाओं को मिलेंगे प्रशस्ति पत्र
पुष्प सप्ताह और पुष्प प्रदर्शनी के समापन पर 11 मार्च को होगा। इसमें उन संस्थाओं और लोगों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे जिन्होंने पुष्प स्पताह के अंतर्गत विभिन्न चौराहों का सजाया। इसके बाद गमले रखकर पुष्प प्रदर्शनी में भी भागीदार बने। यह जानकारी बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन

8 of 8
पुष्प प्रदर्शनी में फोटो खिंचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
लोगों की बात
पुष्प प्रदर्शनी में फूलों को देखकर मन प्रसन्न हो गया। भ्रमण को यादगार बनाने के लिए मैंने सेल्फी ली है।- दिव्यांशी मिश्रा
मैंने खुद प्रदर्शनी देखी अब सब रिश्तेदारों और परिचितों को भी बताए। वे भी देखने आएंगे। शहर के लिए यह अच्छी जगह है। - उर्मिला बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें