फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: पुलिस ने बवालियों पर कसा शिकंजा, दस मुकदमे दर्ज, मौलाना समेत आठ आरोपी गिरफ्तार, 39 हिरासत में

Sat, 27 Sep 2025 11:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बवाल मामले में बरेली शहर के अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 39 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में बवाल करने के आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें करीब 125 लोगों को नामजद किया गया है। ढाई से तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। सात मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा का नाम शामिल है। कोतवाली और बारादरी थाने में दर्ज मामलों में पुलिस पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। किला, प्रेमनगर और कैंट के मुकदमे धारा 163 बीएनएस (निषेधाज्ञा उल्लंघन) के संबंधित हैं। पुलिस ने अब तक 39 लोगों को हिरासत में लिया है। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Bareilly Violence - फोटो : अमर उजाला
घटना में 22 पुलिसकर्मी हुए घायल 
डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: 'अतीक-अशरफ की तरह मुझे गोली मार दो... मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल', मौलाना ने जारी किया नया वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 6
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
मौलाना तौकीर पर भी हो सकती है कार्रवाई 
पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर रजा खां पर मारपीट, बलवा और धमकाने के कई केस दर्ज हैं। अब पुलिस अधिकारी मौलाना पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) जैसी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि मौलाना बार-बार शहर का माहौल खराब करने का काम करते हैं। कोतवाली में मौलाना के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से एक में फाइनल रिपोर्ट लगी है। 

4 of 6
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
मौलाना के खिलाफ संभल के नखासा थाने में धमकी देने का मामला वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमला, बलवा और तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया गया। धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने के आरोप में फरीदपुर थाने में भी मौलाना पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मौलाना के खिलाफ उस वक्त इन मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर ढाई बजे के बाद उग्र हुई भीड़ 
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नमाज होने तक कहीं हंगामा नहीं था। दोपहर ढाई बजे के बाद अचानक लोग उग्र हो गए। उन्हें शांत कराने का काफी प्रयास किया गया। लग रहा था कि भीड़ को कहीं से कोई निर्देश मिला था और वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। ये लोग पुलिस पर ही हमलावर हो गए और पथराव करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
दहशत का माहौल बनाने वालों को छोड़ेंगे नहीं : एसएसपी 
एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने सीमित बल प्रयोग कर आत्मरक्षा की और हालात को काबू किया। सभी प्वाइंट पर 13 सीओ व पांच एएसपी लोगों को समझा रहे थे। हमारे पास चार हजार से ज्यादा जवान थे, लेकिन सीमित फोर्स का ही इस्तेमाल किया गया। कानून तोड़ने वालों व साजिश रचने वालों पर नजीर देने लायक कार्रवाई होगी। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें