फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: बरेली में 55 हजार दीपों से जगमग हुई पुलिस लाइन, अफसरों ने कुछ इस तरह मनाया दीपोत्सव; तस्वीरें

Mon, 20 Oct 2025 07:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छोटी दीपावली पर रविवार को बरेली पुलिस लाइन में दीपोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। लाइन परिसर में एक साथ 55 हजार दीप जलाए गए। दीयों की रोशनी से पुलिस लाइन परिसर जगमग हो गया। 
विज्ञापन
1 of 6
दीयों की रोशनी से जगमग हुई पुलिस लाइन - फोटो : पुलिस
दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को बरेली पुलिस ने भी दीपोत्सव मनाया। पुलिस लाइन मैदान में लगभग 55,000 दीपक एक साथ जलाए गए तो पूरा परिसर जगमगा उठा। यहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बच्चों को मिठाइयां एवं उपहार दिए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल बांटे गए। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस लाइन में अफसरों ने मनाई दिवाली - फोटो : पुलिस
पुलिस लाइन में दीपोत्सव के दौरान एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
दीयों की रोशनी से जगमग हुई पुलिस लाइन - फोटो : वीडियो
पुलिस लाइन परिसर में दीपोत्सव की तैयारी रविवार को दिन में ही शुरू हो गई थी। परिसर में सुंदर रंगोली सजाई गई। पूरे परिसर में 55000 दीपक रखे गए। शाम होते ही जब दीपक जले तो पूरा परिसर जगमग हो गया। 
 

4 of 6
पुलिस लाइन के ऊपर आतिशबाजी के नजारे - फोटो : वीडियो ग्रैब
दीपोत्सव के दौरान पुलिस लाइन के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाया गया तो अद्भुत नजारा दिखाई दिया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। यहां दीपोत्सव का अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रिटायर्ड दरोगा के घर जाकर एसएसपी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं - फोटो : पुलिस
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को घर जाकर किया सम्मानित
एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार शाम अनूठा अभियान चलाया। एसएसपी के साथ पुलिस अधिकारी कई साल पहले सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के घर गए। उनका सम्मान किया गया। एसएसपी ने सेवानिवृत्त दरोगा चरन लाल शर्मा के सिविल लाइन स्थित घर जाकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ प्रथम आशुतोष शिवम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें पुलिस लाइन में दीपोत्सव का वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें