टीम इंडिया की जीत में खुशी मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही रविंद्र जडेजा ने विजयी चौका लगाया, लोगों में उत्साह का ठिकाना न रहा। सिविल लाइंस, डीडीपुरम, श्यामगंज, कोतवाली और अन्य क्षेत्रों में लोग झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतर आए। हर तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी। कुछ युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।