फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली लेखपाल हत्याकांड: सीओ-इंस्पेक्टर के निलंबन पर अड़े परिजन, पूरा शव बरामद करने, डीएनए जांच की मांग

Mon, 16 Dec 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में लेखपाल मनीष की हत्या के बाद उनके परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पत्नी रो-रोकर बेसुध हो रही हैं। मां भी बदहवास है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फरीदपुर के सीओ और इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
1 of 5
धरने पर बैठीं लेखपाल की मां और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में खुलासा होने के बाद उनके परिवार गम और गुस्सा है। लेखपाल की मां मोरकली और पत्नी व परिवार की महिलाएं सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाएं वहां धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर सीओ और इंस्पेक्टर फरीदपुर को निलंबित करने की मांग की। 

मृतक की मां ने कहा कि शुरुआत से ही पुलिस लापरवाही बरतती रही। वे लोग अगर एडीजी से न मिलते तो शायद ये खुलासा भी न हो पाता। परिजनों ने कहा कि केवल सिर के कंकाल से वह कैसे मान लें कि वह मनीष का ही है। इसकी डीएनए जांच कराई जाए। पूरा शव बरामद किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें मनाया। कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, वह जेल जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
लेखपाल मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बहेड़ी के निवासी और वर्तमान में शहर के बुखारा रोड कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल मनीष कश्यप फरीदपुर तहसील में तैनात थे। वह 27 नवंबर को ड्यूटी पर गए थे, इसके बाद घर नहीं लौटे थे। मां मोरकली ने खल्लपुर ग्राम प्रधान और उनके साथियों पर अपहरण का शक जताया था। इसके बाद से अज्ञात में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मनीष की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला कि लेखपाल के हल्का क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी ओमवीर कश्यप भी 27 नवंबर से लापता है। उसका नंबर जब सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी हरियाणा में मिल रही थी। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 5
नाले से बरामद हुआ था कंकाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। उसने साजिश में शामिल बुखारा निवासी फुफेरे साले सूरज, मामा नन्हे कश्यप व पत्नी के मामा नेत्रपाल कश्यप का भी नाम कबूला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को कैंट क्षेत्र के नाले से सिर का कंकाल का बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक लेखपाल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मौके पर छानबीन के दौरान कुछ कपड़े और हड्डियां भी मिलीं। दावा किया गया कि सिर का कंकाल, हड्डियां और कपड़े लेखपाल मनीष कश्यप के ही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फिरौती वसूलने के लिए लेखपाल को अगवा किया और उसी दिन हत्या कर दी। वहीं परिजनों ने डीएनए जांच की मांग की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें