लेखपाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ओमवीर ने पुलिस को बताया कि लेखपाल को बंधक बनाकर वह फिरौती वसूलना चाहते थे पर फार्म हाउस में मामा का ससुर घबरा गया था।
बरेली के लेखपाल मनीष कश्यप हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ओमवीर और उसके मामा नन्हे को एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया के सामने पेश किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके दिन खराब थे, जो ये गलत काम कर बैठे। ओमवीर ने बताया कि साजिश के तहत वह लोग लेखपाल मनीष को कार में बैठाकर ले आए तो पहले सरदार जी के फार्म हाउस पहुंचे जहां मामा का ससुर नेत्रपाल नौकरी करता था।
विज्ञापन
2 of 8
लेखपाल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसी फार्म हाउस में लेखपाल को बंधक बनाकर वह फिरौती वसूलना चाहते थे पर नेत्रपाल घबरा गया और उन लोगों से कहा कि इसे कहीं और ले जाओ। तब मामा नन्हे ने कहा कि अब इसे जिंदा छोड़ना ठीक नहीं है। इसके बाद मनीष की गला कसकर हत्या कर दी। पहले शव को बदायूं रोड पर ठिकाने लगाने की योजना थी। मौका न मिलने पर वहां से गाड़ी इधर ले आए।
विज्ञापन
3 of 8
लेखपाल मनीष का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर से लिया परिवार का नंबर
लेखपाल के परिजनों ने उनका फोटो लगाकर कई जगह पोस्टर चस्पा कराए थे। उसमें परिजनों के मोबाइल नंबर दिए गए थे। ओमवीर के मोबाइल फोन में पुलिस को उन पर्चों का फोटो भी मिला। ओमवीर ने बताया कि सूरज ये फोटो खींचकर लाया था। वह लोग इन्हीं नंबरों पर कॉल करके रुपये मांगने का मन बना रहे थे। बताया कि वह लोग बीच में दो से तीन बार शव की स्थिति देखने भी गए थे।
4 of 8
सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कार भी बरामद, फुटेज से हुई तस्दीक एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम
ने फरीदपुर के गांव कपूरपुर निवासी ओमवीर उर्फ अवधेश कश्यप व उसके रिश्ते के मामा फतेहगंज पूर्वी के गांव नगरिया कलां निवासी नन्हे कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर कार, मफलर, पर्स, रबर स्टांप आदि बरामद किया गया। पुलिस को साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी मिलीं। इनमें लेखपाल को घटना के दिन जिन कपड़ों में जाते हुए देखा था, शव के पास से वही कपड़े मिले। साथ ही, कार भी उसी रूट पर जाती दिखी जो आरोपियों ने पुलिस को बताया था।
विज्ञापन
5 of 8
नाले से बरामद हुआ था कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएंगे सीएमओ
आरोपी की निशानदेही पर बुखारा- फरीदपुर मार्ग पर मिर्जापुर गांव में नमामि गंगे प्लांट के पास नाले से एक खोपड़ी, कुछ हड्डियां और कपड़े बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
लेखपाल हत्याकांड: एसएसपी ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को खोपड़ी व हड्डियां सुरक्षित कर दी गईं। एसएसपी ने इनका डॉक्टरों के पैनल से परीक्षण कराने व डीएनए जांच कराने का अनुरोध कर सीएमओ से किया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि डीएनए जांच के लिए इन्हें लैब भेज दिया जाएगा। दूसरे दिन भी कैंट थाने की टीम मौके पर तलाश करती रही पर धड़ नहीं मिला। अधिकारी मान रहे हैं कि या तो इस धड़ को कोई जानवर खींच ले गया या फिर आरोपियों ने उसे जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
लेखपाल मनीष का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
27 नवंबर से लापता थे मनीष
मूल रूप से बहेड़ी के निवासी और वर्तमान में शहर के बुखारा रोड कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल मनीष कश्यप फरीदपुर तहसील में तैनात थे। वह 27 नवंबर को ड्यूटी पर गए थे, इसके बाद घर नहीं लौटे थे। मां मोरकली ने अपहरण का शक जताया था। इसके बाद अज्ञात में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मनीष की तलाश में जुटी थी।
पुलिस को जांच में पता चला कि लेखपाल के हल्का क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी ओमवीर कश्यप भी 27 नवंबर से लापता है। उसका नंबर जब सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी हरियाणा में मिल रही थी। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका मामा नन्हें भी पकड़ा गया। इसके बाद हत्याकांड में खुलासा हुआ।