फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Firing: 'हम मौके से न भागते तो मार दिए जाते 4-5 लोग', आरोपी राजीव राणा ने खुद को बताया निर्दोष

Sun, 23 Jun 2024 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
Bareilly Firing Case - फोटो : अमर उजाला
Bareilly Firing News: बरेली में पीलीभीत बाईपास पर फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में नामजद प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा ने रविवार को वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। उसने बरेली एसएसपी को संबोधित कर खुद को घटना में बेदाग बताने का प्रयास किया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर को भी निर्दोष बताया। कहा कि उन्होंने कोर्ट से हमारे पक्ष के कागजात देखकर मौके पर जाकर कब्जा लेने को कहा था। राजीव राणा ने एक मंत्री के पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि अगर हम मौके से न भागते तो चार पांच लोग जान से मार दिए जाते।

यह थी घटना 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर शनिवार को बजरंग ढाबा के पास प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा और मार्बल की दुकान के मालिक आदित्य उपाध्याय के गुटों में जमकर संघर्ष हुआ था। घटना में दोनों गुटों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। राजीव राणा गुट पर बुलडोजर से दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप है। आदित्य पक्ष ने राजीव गुट की ओर से लाई गईं दो जेसीबी पर तेल डालकर आग लगा दी थी। फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी से दहशत फैल गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पुलिस ने आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे अविरल उपाध्याय को गिरफ्तार किया। राजीव गुट के भी कई लोग पकड़े गए हैं। शनिवार शाम को आदित्य उपाध्याय के चौकीदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसमें पूर्व विधायक भाजपा नेता पप्पू भरतौल व राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है। रविवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा (दायें) - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में राजीव राणा ने कहा कि मैं एसएसपी बरेली के सामने अपना पक्ष रखना चाहता हूं। कहा कि मुझे आरोपी बनाया जा रहा है। हमने कोई गुनाह नहीं किया है। हम किसी जमीन पर कब्जा करने नहीं गए थे। वह हमारा प्लॉट है, जो विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है। इसे हमने खरीदा था। राजीव ने आरोप लगाया कि इस प्लॉट पर मंत्री के पति कब्जा करना चाहते हैं। इस प्लॉट को छोड़ने के एवज में मुझसे रंगदारी भी मांगी जा चुकी है। तब हमने साफ मना कर दिया था। जो घटना घटी, उसके पीछे बड़ा षडयंत्र था। मुझे आरोपी बनाकर मंत्री के पति इस प्लॉट को छीनना चाहते हैं। 

4 of 5
Bareilly Firing Case - फोटो : अमर उजाला
राजीव ने कहा कि आदित्य उपाध्याय जिस कागज को दिखाकर इस प्लॉट को छीनना चाहता है। वह प्रॉपर्टी 1975 में सेल हो चुकी है। उसका कोई अंश बाकी नहीं है। हम कोर्ट में गए। कोर्ट में फैसले हमारे पक्ष में हुआ। इस संबंध में आईजी से भी मिले। उन्होंने थाना इज्जतनगर पुलिस को कहा। जब इज्जतनगर गए तो इंस्पेक्टर ने कहा कि जब कोर्ट का आदेश तो काम करिए। अगर कोई परेशानी आती है तब थाने आइए। दूसरे पक्ष को भी लेकर थाने आइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि हम प्लॉट पर शांतिपूर्वक काम कर रहे थे। अचानक से आदित्य उपाध्याय, अभिराज उपाध्याय समेत दूसरे पक्ष के कई लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। अगर हमारा स्टाफ मौके से नहीं भागता तो वे चार-पांच लोगों को मर्डर कर देते। हमारे लोगों पर कार चढ़ा दी गई। पुलिस के सामने दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलियां चलाईं। राणा ने निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि योगीराज में उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा दिलाई जाए। अगर मेरी बात नहीं सुनी जाती है तो सीएम योगी के पास जाऊंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें