फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ब्लास्ट: JCB के पंजे में फंस रहे थे मांस के लोथड़े... हर ओर तबाही का मंजर, अपनों को खोजती रहीं आंखें

Thu, 03 Oct 2024 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly Firecracker Factory Blast - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली के कल्याणपुर में हुए धमाके के बाद मलबे में दबे लोगों को तलाश करने के लिए पांच घंटे तक राहत अभियान चला। इसमें लोग अपनों को तलाशते रहे पर सफलता न मिल सकी। मलबे में मांस के लोथड़े देखकर लोग आशंकित हो रहे थे। सबका दर्द एक जैसा ही था, पर वे एक-दूसरे को ढांढस भी बंधा रहे थे।

विस्फोट के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी घंटेभर में सिरौली पहुंच गए। राहत कार्य के लिए जेसीबी व उपकरण मंगा लिए गए। संबंधित टीमों ने पहले जेसीबी से मलबा हटाने की कोशिश की, पर तंग जगह में वह चल ही नहीं पाई। 

इसके बाद टीमों ने अन्य उपकरणों व हाथों से ही मलबे को हटाने की जद्दोजहद शुरू की। रात नौ बजे तक करीब पांच घंटे में दस फीसदी मलबा भी नहीं उठ सका।
 
विज्ञापन

2 of 8
घटनास्थल पर खड़े पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में रहमान शाह के परिवार के करीबी लोग वाहिद के दो बच्चों की देर तक तलाश करते रहे। हालांकि, इसमें सफलता नहीं मिल सकी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वाहिद के तीन बेटे हैं। इनमें से एक दस साल का है, जो घटना के दौरान कोचिंग पढ़ने गया था। उसके घर में घुसने से पहले ही हादसा हो गया। इसलिए माना जा रहा है कि वाहिद ही उसे लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

3 of 8
धमाके के बाद उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
ढाई किमी दूर तक सुनी गई धमाके की गूंज
धमाके की आवाज करीब ढाई किमी दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के गांव बरसेर, केसरपुर आदि के ग्रामीण चौंक गए। इसके बाद कॉल और मेसेज के जरिये वह एक-दूसरे से संपर्क करने लगे। थोड़ी ही देर में कल्याणपुर की घटना के बारे में जानकारी हुई तो लोग मौके पर आ गए।

घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में आई दरार
धमाका इतना जोरदार था कि पांच मकान जमींदोज हो गए। इसके साथ ही आसपास के घरों और धर्मस्थलों की दीवारों में दरार आ गई। खिड़कियों में लगे शीशे टूटकर बिखर गए। 

4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां और दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आबादी के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम को जोरदार धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने और झुलसने से महिला व उसके दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

इसके अलावा हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी मलबे में दबा हो सकता है। ऐसे में स्थानीय बचाव दलों के साथ राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) भी देर रात तक बचाव कार्य में जुटा रहा।

 
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच करते पुलिस प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला निवासी दो भाई नाजिम और नासिर शाह कल्याणपुर के रहमान शाह के घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी चलवा रहे थे। पटाखे बनाने के साथ ही यहां पर भंडारण भी किया जाता था। नासिर का भाई नाजिम रहमान का दामाद है।

शाम करीब चार बजे अचानक पटाखों में तेज धमाका हो गया। इससे रहमान के घर समेत पड़ोसी मोहम्मद अहमद उर्फ पप्पू शाह, इसरार, रुखसार व बाबू शाह के घर भी जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) व पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई। मलबे से एक अन्य अज्ञात महिला का शव मिला है।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जांच करते पुलिस प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
ये शव मामूली रूप से झुलसे भी थे। इस बीच तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) व शहजान (5) कहीं नजर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर जेसीबी के साथ ही बचाव दल तेजी से मलबा हटाने में जुट गए। देर रात हसन और शहजान के शव बरामद हुए। इधर, रहमान के दामाद नाजिम का अभी भी पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

7 of 8
धमाके के साथ जमींदोज हुए मकान - फोटो : अमर उजाला
जिसके घर धमाका, उसकी बहू, दो पौत्र की मौत, पत्नी व बेटी घायल
हादसे में जिस तबस्सुम की मौत हुई है, वह रहमान शाह की बहू है। वहीं उसके दो पौत्रों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा खुद रहमान, उसकी पत्नी छोटी बेगम, विवाहित बेटी फातिमा पत्नी नाजिम व फातिमा की जेठानी सितारा पत्नी नासिर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। एक अन्य व्यक्ति भी घायल मिला है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान व सीओ मीरगंज गौरव सिंह समेत आसपास के कई थानों की पुलिस व तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। देर शाम एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही में इन पर गिरी गाज
एसएसपी ने धमाके में लापरवाही मानते हुए दो माह पहले ही आए सिरौली इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। कस्बा इंचार्ज देशराज सिंह, हल्का इंचार्ज दरोगा नाहर सिंह, बीट आरक्षी कस्बा अजय कुमार व बीट के मुख्य आरक्षी कल्याणपुर सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

27 सितंबर से जिले में विस्फोटक लाइसेंस होल्डर्स का सत्यापन अभियान शुरू हुआ है। इस सूची में लाइसेंसधारक नासिर शाह का भी नाम था। आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री ससुराल में छिपा दी थी। इसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है। हादसे में दो बच्चों समेत पांच की मौत हुई है।- अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें