Bareilly News: बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर खुले नाले में गिरे युवक का शव बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे निकाल लिया गया। मृतक की पहचान हरदोई निवासी तौहीद के रूप में हुई। तौहीद मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस नाले में गिर गया था। 30 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद उसके शव को नाले से निकाला जा सका।
बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे खुले नाले में गिरे युवक का शव 30 घंटे बाद तलाश लिया गया। मृतक युवक का नाम तौहीद था, जो जिला हरदोई का निवासी निकला। थाना प्रभारी धनंजय पांडे के मुताबिक तौहीद पुत्र रईस हरदोई के मोहल्ला शाहाबाद देहात का निवासी था। वह मंगलवार रात सेटेलाइट स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। पता चला कि वह रुद्रपुर की जैन कंपनी में ड्राइवर था। पानी के तेज बहाव की वजह से उसका शव नाले में काफी दूर बह गया था। चूंकि उसे लोगों ने गिरते हुए देखा था और इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद था। इसलिए कई जेसीबी और कर्मचारी लगाकर लगातार अभियान चलाया गया। इसके बाद सफलता मिल गई। सूचना पर तौहीद के परिजन भी बरेली पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार चाहेगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 10
बचाव अभियान में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
जानिए पूरा घटनाक्रम
सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक नाले में गिर गया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलते पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। रात 12 बजे के बाद उसे खोजने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
3 of 10
बचाव अभियान में लगाई रहीं कई टीमें
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी पूरा दिन नगर निगम के साथ ही प्रशासनिक अमला व पुलिस भारी-भरकम मशीनें लेकर सेटेलाइट पर डटी रहीं। मोटे सीमेंटेड स्लैब तोड़ने के लिए रामपुर से क्यलिंग मशीन मंगाई गई। नाले का स्लैब तोड़ने के बाद पानी निकाला गया। नाले में भरे कचरे के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी दिक्कतें आई। युवक को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी लगाया गया।
4 of 10
कई जगह पर तोड़ा गया स्लैब
- फोटो : अमर उजाला
नाले में फंसा मिला शव
युवक की तलाश में बुधवार को देर रात तक रेस्क्यू अभियान चला। तब जाकर रात में करीब तीन बजे युवक का शव नाले में फंसा मिला। शव को बाहर निकाला गया। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त तौहीद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। बुधवार सुबह ही हरदोई निवासी परिजन बरेली आ गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
5 of 10
इसी नाले में गिरा था युवक
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की लापरवाही से गई युवक की जान
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल सफाई के दौरान नाले का स्लैब हटा दिया गया था। इसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नाला बंद करने की याद नहीं आई। यही खुला नाला इस हादसे की वजह बना। रेस्क्यू के दौरान नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एडीएम सिटी सौरभदुबे भी मौके पर पहुंचे। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव बारादरी थाना पुलिस के साथ कई घंटे मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
6 of 10
एक लेन पर रोका गया ट्रैफिक
- फोटो : अमर उजाला
रात में बंद की एक लेन, बसों को दूसरी ओर रोका
ट्रैफिक का दबाव कम होने के बाद बुधवार रात रोड पर खोदाई शुरू की गई। इससे पहले ईसाइयों की पुलिया पर बैरिकेडिंग लगकर रोड की दाहिनी ओर वाली लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। शाहजहांपुर की ओर से आने वाली बसों को रोड के दूसरी और रोका गया। नाले के मीमेंटेड सवैब की मोटाई एक फुट से ज्यादा है, ऐसे में इसे तोड़ना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
7 of 10
कई जगह पर तोड़ा गया स्लैब
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर है तीन बड़े नालों का चैंबर प्वाइंट
खुले नाले में जिस स्थान पर युवक गिरा वह स्थान शहर के अलग-अलग इलाकों से आने वाले तीन नालों का चैंबर प्वाइंट है। यहां से एक बड़ा नाला कैंट होते हुए नकटिया नदी की ओर चला जाता है। यह बड़ा नाला अंडरग्राउंड है और इसका बहाव काफी तेज रहता है। इसके बाद भी सफाई के नाम पर नगर निगम के कर्मचारियों ने यहां स्लैब हटाने के बाद फिर से नाला नहीं ढका।
8 of 10
बचाव अभियान में जुटी टीमें
- फोटो : अमर उजाला
नाले की गहराई नौ और चौड़ाई चार फुट
इस स्थान पर नाले की गहराई नौ फुट और चौढ़ाई चार फुट है। नाला ऊपर तक भरा रहता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर कोई इस नाले में गिरने से डूबता है तो उसका क्या हाल होगा। जिम्मेदार अगर पहले से इस ओर ध्यान न देते तो नगर निगम की इस तरह किरकिरी न हुई होती।