फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग

Wed, 16 Jul 2025 11:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सिद्धार्थनगर में किराये पर रहने वाली नगर निगम की सफाईकर्मी दीपा (35) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके पति पर है। वारदात के बाद से वह लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
1 of 6
दीपा हत्याकांड: मौके पर जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराये पर रहने वाली नगर निगम की सफाईकर्मी दीपा (35 वर्ष) की हत्या के पीछे गहरी साजिश का अंदेशा है। तीन दिन पहले किराये पर लिए गए मकान में उनका आधा सामान खुला तक नहीं था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यह मकान दीपा की हत्या के इरादे से तो नहीं लिया गया था? पुलिस को यह भी पता चला है कि दीपा की कमाई पर राजीव मुंबई में ऐश कर रहा था। इधर, दीपा एक ईसाई युवक के संपर्क में आ गई थी। राजीव को इससे एतराज था। हालांकि, हत्या की सही वजह राजीव की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी।

सफाईकर्मी दीपा (35) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का शक उसके पति राजीव पर है। वह लापता है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। मकान मालिक संतोष कश्यप ने बताया कि 11 जुलाई को ही राजीव ने यह मकान किराये पर लिया था। वह लोग तीन मकान के बाद बने दूसरे घर में रहते हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: महिला सफाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, बेड पर मिला खून से लथपथ शव, पति लापता
 
विज्ञापन

2 of 6
दीपा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह मीटर रीडिंग के लिए आए कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन लोगों ने आवाज लगाई। पड़ोसी की छत पर चढ़कर संतोष का बेटा घर में उतरा तो बेड पर दीपा का शव पड़ा था। मकान का दूसरा दरवाजा अंदर से खुला था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सोमवार रात दस बजे राजीव अकेला घर से निकलकर गली में जाता दिखाई दिया। इससे शक पुख्ता हो गया कि राजीव ने ही दीपा की हत्या की होगी। मकान मालिक संतोष की तहरीर पर राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पति की मौत के बाद राजीव से की थी शादी 
परिचितों ने बताया कि पांच साल पहले पति की मौत के बाद दीपा बारादरी थाना क्षेत्र निवासी राजीव के संपर्क में आ गई थी। तीन साल पहले उसने दीपक से एक मंदिर में शादी कर ली और करीब 18 महीने तक दोनों उसी मकान में रहे, जिसमें दीपा की हत्या की गई है। इसी दौरान राजीव ने व्यवसाय करने की बात कहकर दीपा से रुपये लिए और मुंबई चला गया। बताते हैं कि अकेली रह रही दीपा अरुण नाम के ईसाई युवक के संपर्क में आकर शहर में ही दूसरी जगह रहने लगी। 

4 of 6
मृतका दीपा का फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई को किराये पर लिया था मकान 
हाल ही में राजीव मुंबई से लौटा और दीपा से फिर साथ रहने की जिद की। मकान मालिक संतोष ने पुलिस को बताया कि दस जुलाई को राजीव उनके पास आया और दोबारा मकान किराये पर देने के लिए कहा। उन्हें दीपा और उसके बीच के अनबन की जानकारी थी तो उनकी पत्नी ने दीपा से बात कराने के लिए कहा। तब राजीव ने कॉल कर दीपा से उनकी बात करा दी। अगले ही दिन राजीव दीपा और सामान लेकर आ गया। 
विज्ञापन

5 of 6
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
सीओ प्रथम ने बताया कि किरायेदारों का आधा सामान भी पैक मिला, इस लिहाज से लग रहा है कि राजीव हत्या के इरादे से ही दीपा को यहां लाया होगा। उसने हत्या क्यों की? यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमरे में जांच करते एसपी सिटी व सीओ प्रथम - फोटो : अमर उजाला
गले पर गहरा घाव, सिर पर भी लगी थी चोट
फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच की तो मौके पर एक ब्लेड पड़ा मिला, जिस पर खून के निशान थे। दीपा का गला इसी ब्लेड से करीब ढाई इंच गहराई तक रेता हुआ लग रहा था। उसके सिर पर भी चोट थी। बिस्तर व कमरे में खून ही खून दिख रहा था। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला हत्या का है। महिला का गला रेता गया है। शक के आधार पर पति राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। राजीव की गिरफ्तारी से स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें