फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Car Accident: पिता की पहली बरसी पर बेटा-बेटी की मौत, हल्द्वानी से लौट रहे थे घर, परिवार में कोहराम

Tue, 14 Jan 2025 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज में मंगलवार तड़के हुए कार हादसे में भड़सर निवासी मुन्ने बख्श और उनकी बहन की मौत हो गई। मंगलवार को ही मुन्ने के पिता की पहली बरसी है। इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
1 of 5
कार पलटने से भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हल्द्वानी से बरेली लौट रहे गांव भंडसर निवासी लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजे हाफिजगंज में सेंथल मार्ग पर कर्बला के निकट हुआ। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। कार चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मंगलवार को मृतकों के पिता की पहली बरसी थी। इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
गांव भंडसर निवासी मुन्ने बख्श (30 वर्ष) की बड़ी बहन हल्द्वानी में रहती है। उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए मुन्ने, अपने भाई बन्ने बख्श, भाभी सीमा, मेहंदी हसन के साथ कार से गए थे। कार गांव का ही यूनुस चला रहा था। एक साल पहले मुन्ने के पिता बाबू बख्श की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनकी बरसी थी। 

विज्ञापन

3 of 5
सड़क से खाई में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
पिता की बरसी पर घर जल्दी आने के लिए ये लोग रात करीब तीन बजे हल्द्वानी से चल दिए। वहां से मुन्ने की छोटी बहन मुस्कीन भी मायके आने के लिए कार में सवार हो गई। उसकी ससुराल लालकुआं में है। हाफिजगंज में सेंथल मार्ग पर कर्बला के निकट इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।  

4 of 5
मुस्कीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मुन्ने और उनकी बहन मुस्कीन (40 वर्ष) की मौत हो गई। मेहंदी हसन, बन्ने, सीमा और कार चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मुस्कीन का शव उसके ससुराल वाले लालकुआं ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
मुन्ने का निकाह दो साल पहले हुआ था। उसके बच्चे नहीं हैं। वहीं मुस्कीन के पांच बच्चे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस तारीख पर पिता की मौत हुई, उसी तारीख पर उनके बेटा-बेटी की मौत होने से गांववाले भी स्तब्ध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें